चेन्नई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में Digital workshop (connection with Technology) कार्यशाला का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शासन गौरव मुनि श्री ताराचंद जी स्वामी के संथारा परिसम्पन्न पर सबसे पहले लोगस्स का ध्यान करके उत्तरोत्तर आध्यात्मिक विकास की मंगलकामनाएं की।
महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का सुंदर संगान किया। उपाध्यक्ष पुष्पा जी हिरण ने आगन्तुक बहनों का स्वागत किया। मंत्री शान्ति दुधोडिया ने बताया आज की टेक्नोलॉजी ने इतना विकास कर लिया है कि चंद लम्हों में सबकुछ संभव हो जाता है। स्मार्टफोन बन गया हमारे हाथों का मिनी कम्प्यूटर, बशर्ते इसका सही सदुपयोग करे तो बहुत फायदे है। हमारे घर बैठे अनेकों काम हम आसानी से कर सकते हैं, और आगे के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यशाला की विशेष प्रशिक्षिका सुश्री याशिका खटेड ने मोबाइल के विभिन्न APP download करना रोजाना काम आने वाले विभिन्न App की जानकारी,मोबाइल setting, what’s App के उपयोग की विस्तृत जानकारी, group बनाना Broad cast etc, Ola, Uber book करना, फोटो, विडियो, रिकार्डिंग आदि edit कैसे करना, GPS का प्रयोग कैसे करें तथा location व Live location कैसे Share करना,Paytm व online banking की जानकारी,Online shopping आदि के उपयोग की आवश्यक जानकारी सभी को प्रोजेक्टर के माध्यम से दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय कार्यकारिणी ऊषा जी बोहरा, अध्यक्षा कमला जी गेलडा,उपाध्यक्ष शांता जी गेलडा,कोषाध्यक्ष संगीता आच्छा, प्रचार-प्रसार मंत्री रीमा जी सिंघवी और कंचन जी भंडारी पुर्वाधयक्ष सुमन बरमेचा एवं कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री शांति दुधोडिया ने एवं आभार ज्ञापन सहमंत्री अलका खटेड ने दिया
चेन्नई महिला मंडल द्वारा डिजिटल वर्कशॉप कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment