मुंबई:परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का एक नया पोस्टर हाल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था। लेकिन फिल्म के इस पोस्टर पर विवाद हो गया था। इस पोस्टर में फिल्म का लीड पेयर दिखाई दे रहा है जिसमें अर्जुन ने इंग्लैंड के झंडे ‘यूनियन जैक’ के डिजाइन वाली टीशर्ट पहनी हुई है। लेकिन पोस्टर में बैकग्राउंड में दिया गया भारत का नक्शा गलत दिखाया गया था।
इस विवाद के बाद इस फिल्म का पोस्टर बदल दिया गया है। नया पोस्टर परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसमें भारत का नक्शा सही कर दिया गया है। परिणीति के अलावा सही नक्शे वाला पोस्टर अर्जुन कपूर ने भी ट्विटर पर शेयर किया।
विवाद के बाद बदला गया ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का पोस्टर
Leave a comment
Leave a comment