मुंबई। गुरुवार को पूर्व भाजपा नेता व फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने मुंबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक तरफ कांग्रेस व उसके प्रत्याशियों की खूब तारीफ की तो दूसरी तरफ भाजपा और मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि टू मैन (मोदी-शाह) आर्मी ने नोटबंदी करके और जीएसटी लगाकर देश को पीछे किया है।
उन्होंने कहा कि मोदी ने एक रात हुक्म जारी करके नोटबंदी कर दी जिसके बारे में खुद वित्तमंत्री अरुण जेटली को भी पता नहीं था। यहां तक कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और मुझे इस बात ने कल्पना तक नहीं की थी। नोटबंदी का विरोध करने वाला भाजपा में मैं पहला व्यक्ति था।
मालाड में आयोजित भव्य प्रचार सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अभिनेता व पूर्व सांसद ने कांग्रेस उत्तर पश्चिम से उम्मीदवार संजय निरूपम व उत्तर मुंबई से उम्मीदवार व अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के लिए वोट मांगे। कांग्रेस में प्रवेश के बाद शत्रुघ्न सिन्हा की मुंबई में यह पहली रैली थी। इस मौके पर संजय निरूपम, उर्मिला मातोंडकर के अलावा पूर्व महापौर निर्मला सामंत प्रभावलकर, मुंबई कांग्रेस के महासचिव भूषण पाटिल सहित क्षेत्र के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुंबई में कांग्रेस के पक्ष में शत्रुघ्न सिन्हा ने मांगे वोट
Leave a comment
Leave a comment