नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज सोमवार को उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा, राबर्ट वाड्रा समेत कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद थे।
बताते चलें कि राजीव गांधी देश के छठवें प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के दून स्कूल से हुई। 1961 में वह लंदन गये और वहां के इम्पीरियल कॉलेज और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की थी। 1991 में तमिलनाडु में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सोनिया-राहुल और मनमोहन ने दी श्रद्धांजलि
Leave a comment
Leave a comment