पनवेल। पनवेल में भगवान महावीर के 2618वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर संपूर्ण जैन समाज द्वारा भव्य रैली वरघोड़े से समारोह की शुरुआत हुई और पनवेल जैन समाज द्वारा प्रथम बार इतनी भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। रैली के पश्चात विरूपास हाल में मुनि जिनेश कुमार जी, मुनि परमानंदजी के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अणुव्रत समिति मुंबई के पर्यवेक्षक विनोद बाफना ने कहा कि यह ऐतिहासिक नजारा हमें सभी जैन कार्यक्रमों में नजर आए।
शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से हुई और स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष राजेश बांठिया ने पूरे समाज का व अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद मेवाड़ महिला मंडल की महिलाओं ने सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आनंद अंबेश पाठशाला के बच्चों ने सुंदर नृत्य व नाटक प्रस्तुत की। आनंद धार्मिक महिला मंडल ने गीतिका के माध्यम से भगवान महावीर का जीवन दर्शन रखा। पनवेल ज्ञानशाला के बच्चों ने छोटी सी नाटिका की सुंदर प्रस्तुति दी। समारोह में पनवेल विधायक प्रसांत ठाकुर, पमपा विपक्षी नेता प्रीतम म्हात्रे, नगरसेविका दर्शना भोईर आदि की उपस्थिति रही।
प्रीतम म्हात्रे ने कहा कि आज के युग में भगवान महावीर के संदेशों को अपनाने की जरूरत है। तेरापंथ युवक परिषद पनवेल के अध्यक्ष राकेश कांठेड़ ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हम प्रतिवर्ष ऐसा भव्य आयोजन करें। मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष मोतीलाल जैन, रणजीत काकरेचा, शैलेंद्र खेरोदिया, पालघर सभा अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने भी अपने विचार रखे। मुनि परमानंद जी स्वामी ने भगवान महावीर की जीवन गाथा का वर्णन किया। मुनि जिनेश कुमार जी स्वामी ने बताया कि आज का युग अगर भगवान महावीर के आदर्शों पर चलें तो जो सामाजिक समस्याएं हैं वो स्वतः समाप्त हो जाएंगी।
अंत में सभी का आभार विनोद बाफना ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में नितिन मुणोत, राजेंद्र बांठिया, गौरव बांठिया, सचिव बांठिया, एमएनएम अध्यक्ष जीतू मारू, विजय श्रीमाल, मनु जैन, संजय जैन, विजय बंब, तेयुप मंत्री दीपक सामोता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र संचेती, अणुव्रत समिति रायगढ़ के सुरेश पटवारी, शिव देवड़ा, संजय बाफना, विमल बापना, सुनिल सुक्लेचा, निखिल मुणोत, गिरिश बांठिया, प्रशांत गुगले, गौरव मुणोत, संतोष मुणोत, पन्नालाल बापना, नौरत्न चोरडिया सहित संपूर्ण जैन समाज का सहयोग रहा।
पनवेल में महावीर जयंती पर भव्य आयोजन
Leave a comment
Leave a comment