मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तथा मुंबई महिला मंडल के अंतर्गत अंधेरी महिला मंडल द्वारा आयोजित We connect के अंतर्गत Digital workshop – connection with Technology और नारी सशक्तिकरण की कार्यशाला का आयोजन 15 अप्रैल 2019 को अंधेरी में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से की गई। संयोजिका मंजु चोपड़ा ने सभी का स्वागत किया और कहा कि आज के इस टेक्नोलॉजी युग में हम सब के पास मोबाइल है। हम सब उसका उपयोग करते हैं लेकिन कुछ जानकारियों के अभाव में उसका सब features use नहीं कर पाते।
Empower G workshop से पधारी मोबाइल टेक्नोलॉजी की ट्रेनर उमा बागडे, शिल्पा पाटिल और रुपाली जाधव ने मोबाइल के एप्प के बारे में जानकारी दी कि हम कैसे ग्रुप बना सकते हैं Ola Uber बुक करना Whatsapp का उपयोग। फोटो विडियो रिकॉर्डिंग आदि edit GPS का प्रयोग कैसे करे। Location n Live Location कैसे शेयर करें। Facebook, Instagram YouTube की जानकारी दी, सभी बहनों ने बहुत उत्साह दिखाया।
दुसरे चरण में नारी सशक्तिकरण कार्य शाला में डा. ललिता जी जोगड ने कहा कि नारी हमेशा ही सशक्त रही है नारी के सशक्तिकरण पर कभी प्रश्न चिन्ह नहीं लग सकता क्योंकि इस दुनिया में एक मात्र नारी है जो घर परिवार बच्चों रिश्तों नातों को बखूबी निभाती है। आभार ज्ञापन सह सयोजिका श्रीमती शशि लोढा ने किया।
अंधेरी महिला मंडल ने किया डिजिटल वर्कशॉप आयोजन
Leave a comment
Leave a comment