मुम्बई। तेरापंथ समाज गोरेगांव द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी श्री कैलाशवती जी आदिठाना -5 के सानिध्य में महावीर स्वामी का 2618 वां जन्मकल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम सुबह 7.30 बजे रैली का भव्य आयोजन किया गया जो एमयू सफायर से निकालते हुए एसवी रोड, पिरामल नगर के सामने पुनर्वास केंद्र पहुंची, जिसमें समाज के तमाम पदाधिकारियों सहित तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल, ज्ञानशाला, किशोर मंडल, कन्यामण्डल, गोरेगाव के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं श्रावक श्राविकाओं की भारी उपस्थिति रही।
पुनर्वास केंद्र पहुंचने के बाद महावीर स्वामी पर विविध आयोजन हुए जिसमें महिला मंडल, कन्या मंडल, तेयुप ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत तेरापंथी सभा के मंत्री प्रकाश सांखला ने स्वागत किया।
इस मौके पर साध्वी श्री कैलाशवती जी ने फरमाया कि आज के पावन दिन पर हमें प्रेरणा लेनी है ताकि हमारा जीवन भी पावन बने। भगवान ने अर्जुन जैसे पापी का उद्धार किया है, हमें पाप से घृणा करनी है, पापी से नहीं। भगवान महावीर का सिद्धान्त है – अहिंसा परमो धर्म। हमें प्राणिमात्र के प्रति दया का भाव रखना चाहिए।
साध्वी पंकजश्री ने कहा कि महावीर स्वामी ने चरित्र ग्राफ ऊंचा उठाने का सिद्धांत दिया। व्यक्ति का चरित्र ऊंचा होगा तो देश उन्नति करेगा। साध्वी ललिताश्री जी, साध्वी सम्यक्त्व यशाजी ने भी अपने भावों की प्रस्तुति दी। भायंदर से पधारे मुख्य वक्ता छतर सिंह खटेड ने अनेकांत पर अपना वक्तव्य दिया। महिला मंडल आरती, कन्याओं ने गीतिका, ज्ञानशाला की सुंदर प्रस्तुति तथा तेरापंथ युवक परिषद द्वारा भी सुंदर गीतिका प्रस्तुत की गई।
निधि धाकड़, रेनू सिसोदिया की लाइव रिपोर्टिंग की सुंदर प्रस्तुति से लोगों को भावविभोर कर दिया। मलाड महिला मंडल की संयोजिका गोमती मेहता, मलाड सभा के अध्यक्ष दलपत बाबेल ने भी अपने भाव रखे। मुम्बई सभा के सदस्य अर्जुन चौधरी एवं कांदिवली के अध्यक्ष जौहरीमल नौलखा की विशेष उपस्थिति रही।
तेरापंथी सभा के अध्यक्ष सुरेश ओस्तवाल, मंत्री प्रकाश सांखला, कोषाध्यक्ष महेंद्र बोहरा एवं तेयुप के अध्यक्ष दिनेश बोहरा, मंत्री कमलेश बाफना, कोषाध्यक्ष निलेश सांखला, मोहन सोलंकी, महावीर चंडालिया, कपिल हिंगड़, विनोद सिंयाल आदि कार्यकर्ताओं के अलावा महिला मंडल गोरेगांव की संयोजिका सरोज चंडालिया, सह संयोजिका भावना सांखला, उप संयोजिका साधना धाकड़, कोषाध्यक्ष मंजुला हिरण, कन्या मंडल प्रभारी ममता चिपड, शीलू चंडालिया, संयोजिका ईशा सांखला, सह संयोजिका खुशबू, पायल आदि के अथक परिश्रम से बेहद अच्छा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
दिनेश वी. बोहरा एवं भीमराज जी चंडालिया ने गीतिका प्रस्तुत की। महिला मंडल गोरेगांव ने साध्वीश्री से अहिंसा के रास्ते पर चलने, भ्रूण हत्या नहीं करने का संकल्प लिया। किशोर मंडल के सदस्य दीप बोहरा ने कम्प्यूटर के माध्यम से कार्यक्रम की सुंदर तैयारी की।
बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति के साथ उत्साहपूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन साध्वी शारदप्रभा जी ने किया तथा आभार प्रकट तेयुप गोरेगांव के अध्यक्ष दिनेश बोहरा ने किया।
गोरेगांव में पहली बार मनाई गई महावीर जयंती, भारी जोश के साथ निकाली रैली
Leave a comment
Leave a comment