प्रियंका का रोका होने पर शाहिद ने दी बधाई

इंटरनेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इंगेजमेंट की तस्वीरें छाई हुई हैं। जहां उनको हर तरफ से बधाई मिल रही है इसी बीच उनके कथित एक्स-बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर ने भी इस नई जोड़ी को बधाई दी है।
शाहिद की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ आने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान शाहिद ने प्रियंका और निक को बधाई दी। खबर है कि शाहिद ने कहा कि शादी बहुत खूबसूरत होती है और यह बात वह खुद अपने अनुभव से कह रहे हैं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को शुभकामनाएं भी दीं।
18 अगस्त को एक प्राइवेट रोका सेरिमनी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मुंबई में इंगेजमेंट पार्टी दी थी। इस पार्टी में निक के परिवार वाले और कई सिलेब्रिटी गेस्ट शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *