भायंदर। आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री कैलाशवती एवं साध्वी वृन्द के सांनिध्य में तेरापंथ भवन भायंदर में तेरापंथ युवक परिषद भायंदर एवं मुंबई कन्यामण्डल के तत्वावधान में मुंबई स्तरीय यू कैन कार्यशाला का आयोजन हुआ।नमस्कार महामन्त्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात हुई। जिसे शासन श्री साध्वी कैलाशवती जी ने प्रस्तुत किया। मंगलाचरण गीतिका का संगान भायंदर कन्यामण्डल ने किया। भायंदर सभा अध्यक्ष प्रदीप बाछावत ने स्वागत भाषण की प्रस्तुति दी।
शासन श्री साध्वी कैलाशवती जी ने कहा कि आज कन्या किशोर मण्डल की कार्यशाला रखी गई है। ऐसी कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सभी अवस्था मे युवा अवस्था, किशोर अवस्था को महत्वपूर्ण कहा गया है। हमे क्या बनना है? हमे क्या करना है इसी अवस्था पर निभर्र होता है। ऐसा कोई भी कार्य नही है, जिसे इंसान पूरा न कर सके। हमारा संकल्प मजबूत होगा तो हम अपने हर कार्य मे सफल हो सकते है। हमारा लक्ष्य सही होना चाहिए। साध्वी श्री पंकज श्रीजी ने कहा आज यू कैन कार्यशाला का सुंदर आयोजन हुआ है। जब हमारे पास संकल्प शक्ति नही होगी तब तक हम सफल नही हो सकते है। आज कल के युवको को नया करना है, नया करने के लिए हमे लक्ष्य का निर्धारण करना होगा। अगर हमारी संकल्प शक्ति मजबूत होगी तब हम किसी भी कार्य को अवश्य ही सफल कर सकते है। यू कैन का मतलब उत्साह है, हमारे अंदर उत्साह होना जरूरी है। आशा के साथ चले आपको सफलता जरूर मिलेगी। साध्वी स्मतव्यशाजी, साध्वी ललिताजी, साध्वी शारदा प्रभा जी ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी। चेम्बूर कन्या मण्डल एवं किशोर मण्डल ने यू कैन वी विल लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर मानसी ठक्कर अपने बहुत ही सरल शब्दों के माध्यम से मुंबई के अलग अलग इलाको से आये किशोरों और कन्याओ को मोटिवेट किया। भायंदर किशोर मण्डल ने एक सुंदर गीतिका का संगान किया। भायंदर कन्या मंडल प्रभारी संगीता बरलोटा तथा सहप्रभारी संगीता सालेचा, सभा मंत्री माणक सालेचा, भायंदर तेयुप अध्यक्ष विनोद डांगी, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बड़ाला, भायंदर महिला मंडल संयोजिका सुमन नाहटा, संगीता बरलोटा, ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी।
अखिल भारतीय तेरापंथ किशोर मंडल से मयंक धाकड़ एवं हर्ष कोठारी ने सभी किशोरों को सेवा, संस्कार, संगठन के बारे में सब को बताया तथा केरला में बाढ़ आपदा स्थिति में सबको साथ में आकर मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विशेष उपस्थिति मुंबई कन्यामण्डल संयोजिका मीना कच्छारा, सह संयोजिका प्रीती बोथरा, मुंबई कन्यामण्डल संयोजिका मानसी वागरेचा, ध्रुवी मादरेचा, दीपांशी धोका, शिखा बाफना, कार्यक्रम को सफल बनाने में तेयुप कोषाध्यक्ष राकेश वागरेचा, नीरज आच्छा, भरत भंडारी, भगवती भंडारी, प्रवीण भंडारी, भूपेंद्र वागरेचा, सभा अध्यक्ष प्रदीप बच्छावत, मंत्री माणक सालेचा, किशोर मंडल प्रभारी अशोक सोलंकी, किशोर मंडल संयोजक गविश बोकाड़िया, सह संयोजक ऋषभ सुराणा, अभय बाफना, मयूर बोहरा, अरिहंत कोठारी, साहिल डूंगरवाल, दिशांक भंडारी, सूरज बरड़िया, मितल सामोटा, कन्या मंडल संयोजिका निधि भंडारी, सह संयोजिका ललिता जैन, दिव्या सोलंकी, तृप्ति खाब्या, सलोनी बोथरा, प्रेक्षा खाब्या, श्रुति सालेचा, लीशा मारलेचा, सिमरन मारलेचा, हनी चोपरा, सजेली सामोटा, खुशी वडेरा, प्राची कोठारी, दिव्य पुगलिया की उपस्थिति रही। मंच का कुशल संचालन खुशी बाडेरा, दिव्या सोलंकी ने किया।