मुंबई:पूर्व मिस वर्ल्ड इंडिया मानुषी छिल्लर आजकल अपनी नई फोटोशूट को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुईं हैं। हाल ही में मानुषी की नई फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। मानुषी अपने फोटोशूट में कभी बोल्ड लुक में तो कहीं ब्राइडल लुक में नजर आईं।
अब इसी बीच मानुषी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि मानुषी रणवीर सिंह के साथ काम करने जा रही हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित होगी। इस फिल्म को मनीष शर्मा डायरेक्ट करेंगे।आपको बता दें कि मनीष शर्मा इससे पहले रणवीर के साथ फिल्म बैंड बाजा बारात में साथ काम किया था।
बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक रणवीर सिंह और मानुषी छिल्लर अब पहली बार फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट करने का जिम्मा मनीष शर्मा को दिया गया है। हालंकि रणवीर अभी बहुत बिजी है। जबकि मानुषी फराह खान की फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। मानुषी की इस फिल्म के बाद ही वो रणवीर के साथ फिल्म शूट करेंगी।
आपको बता दें कि रणवीर-मानुषी छिल्लर हाल ही में कमर्शियल ऐड में नजर आए थे। जिसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पंसद किया था।
मानुषी छिल्लर और रणवीर सिंह की बनेगी जोड़ी!
Leave a comment
Leave a comment