जम्मू:पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे अग्रिम इलाकों में सोमवार को भारी गोलाबारी की जिसमें बीएसएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया जबकि एक अन्य 5 साल की लड़की की भी मौत हो गई। गोलाबारी से सीमा पर रहने वालों लोगों के मन में भय है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के संघर्ष विराम उल्लंघन में बीएसएफ के एक अधिकारी शहीद हो गये।
भाषा की खबर के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर में शाहपुर उप सेक्टर के एक गांव में एक घर के नजदीक एक गोला गिरने से सोबिया (पांच) की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि छह जवानों सहित 11 लोग घायल भी हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में छह घरों को नुकसान पहुंचा है।
अंतिम खबर आने तक देगवार शाहपुर, केरनी, कृष्णा घाटी, मनकोटे, गुलपुर और पुंछ उप संभागों में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी जारी है।
LoC पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग, BSF अफसर शहीद, एक 5 साल की बच्ची की भी मौत
Leave a comment
Leave a comment