32 आगम पर 32 भव्य नाटक का मंचन, मेवाड़ महिला मंडल मुंबई ने रचा इतिहास

मुंबई। मेवाड़ महिला मंडल मुंबई ने श्रमण संघीय महामंत्री पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्य मुनि जी मा. सा आदि ठाणा एवं तप गौरव निधि उपप्रवर्तनी पूज्य श्री विजय प्रभा जी मा. सा आदि ठाणा के आशीर्वाद व् प्रेरणा से पंजाब भातृ सभा अहिंसा हॉल खार में परम पूज्य डॉ पुण्यशीला जी, डॉ कीर्ति शीला जी, एवं डॉ प्रज्ञा श्रीजी के सांनिध्य में मुंबई महिला मंडल के तत्वाध्यान में अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में उत्तराध्यन सूत्र के 32 आगम पर 32 भव्य नाटक का मंचन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जैन आगम को सरल व सटिक रूप में प्रेक्टिकल व प्रायोगिक दृष्टि से आज के इस कलयुग में आगम ज्ञान को जनता को जन जन तक सन्देश रूप में पहुंचकर नई पीढ़ी को त्याग , संयम, अहिंसा , प्रेम समभाव आदि से लोगो में जैन धर्म के प्रति जगृति लाना है। पुरे विश्व में पहली बार 225 कलाकार बहनो ने एक साथ एक बैनर के तले 32 ही आगम एक साथ प्रति 5 मिनिट के समय में पुरे 32 नाटक प्रस्तुत किये गये। सर्वप्रथम खार बांद्रा महिला मंडल व पंजाब भातृ सभा महिला मण्डल ने मंगलाचरण व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात श्री पुण्यशीला जी ने 32 आगम की जानकारी दी। कई  प्रकार के पॉप्स के साथ अपने किरदारों को जीवन रूप में प्रस्तुत कर लोगो को आगम ज्ञान तीन घंटे में सरल रूप में समझाया गया।  यह सचमुच एक अपने में मेवाड़ के लिए बहुत बड़ा इतिहास रचते हुए गौरव की अनुभूति है।

जज  के तौर पर खार अध्यक्षा सीमा जैन, सुनिता जैन, वीणा जैन, मिनु जैन, ने अहम भूमिका निभाई। ललिता सोनी ने सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं  को प्रमाण  पत्र की घोषणा की। नाटक का निर्णय खार भातृ सभा ने घोषित किया।  आगम के नाटक में प्रथम वाशी जामुन के दृश्य का दृश्य  , दिव्तीय सांताक्रुज लाभ से लोभ , रागी से वैराग , तृतीय डोम्बिवली हरिकेशी दीक्षा पूर्व का दृश्य दादर अनाथी मुनि और क्षैणिक महाराज का संवाद।

अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा ने अपने विचारो की अभिव्यक्ति दी।  देश के महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुरे मेवाड़ महिला मंडल मौन नवकार के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।  विशेष सेवा सहयोग संतोष बेन सिंघवी, ललिता सोनी, लाजवंती वडाला, अंजना तातेड़, रेणु बोहरा, कंचन सिंघवी , निर्मला पामेचा,  फतहलाल कोठारी , संमप्तलाल चपलोत, अरुण जैन, प्रकाश कोठारी , विनीत जैन, निलेश पोखरना, संजय कोठारी, रमेश पोखरना, अरविन्द चपलोत, मुकेश लोढ़ा, कमला पोखरना, मधु चौधरी, कल्पना चिप्पड़, संगीता लोढ़ा, सरिता चौधरी, भावना कोठारी , मंजु मादरेचा, पिस्ता चपलोत, सुधा हिंगड़ पिंकी नाहर, अनिता  चंडालिया,  आशा बडाला , ममता बडाला , स्नेहलता सिंघवी, सुनिता कोठारी , रेशमा दुगड़, राजकुमारी पामेचा, चेतना खरवड़, संगीता रांका, वर्षा सिंघवी, मंजू तातेड़, संगीता पगारिया, विजय लक्ष्मी चंडालिया, मंजू सिंघवी, कमला, सियाल, हेमा लोढ़ा, शंता वडालमिया ,आदि बहनो की विशिष्ठ सेवा रही। सह मंत्री शिल्पा पोखरना ने मंच का कुशल संचालन किया। यह जानकारी महामंन्त्री कंचन लोकेश सिंघवी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *