मुम्बई: रविवार को मुम्बई के एस एन डिटी वीमेंस कॉलेज में इंटरनेशनल अहिंसा रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट ऑफ स्प्रिचुवल टेक्नोलॉजी संस्था द्वारा अध्यात्म और विज्ञान पर संगोष्ठी का आयोजन रखा गया। इस आयोजन में बोम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस के के तातेड़ उपस्थित थे।
प्रोफेसर मुनि महेंद्र कुमार I-ARTIST का उद्देश्य अहिंसा के सूत्र को मानव जाति के बीच पहुँचाना हैं। अहिंसा शब्द को लोग सही तरीके से समझ नही पाए हैं। यही वजह है कि हमने इसे I-ARTIST से जोड़ा हैं। भगवान महावीर और गौतम बुद्ध ने बहुत कुछ हमें सिखाया समझाया पर वो सब लिखित नही मौजूद है। प्रैक्टिकल लाइफ में उसके क्या फायदे है यह नही बताया गया हैं।
अशोक कोठारी व्यक्ति के जीवन पर खान पान व्रत पूजा का कितना असर होता है इसे हमने अपनी संस्था के माध्यम से इस पर रिसर्च किया हैं। जिसके माध्यम से हमें काफी पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिले हैं। साथ ही कई वैज्ञानिक इस पर पहले से रिसर्च कर रहे हैं । हमारी कोशिश है कि I-ARTIST संस्था के माध्यम से इस पर और रिसर्च किया जाय ताकि मानव जीवन और सरल बना सके। डॉक्टर प्रकाश संचेती मौजूदा समय तर्कों का समय है हर चीज में आज की युवा तर्क पैदा करती हैं। हर चीज को सही गलत के पैमाने पर उसे तय करती हैं। इन्ही सवालों के जवाबो को देने के लिए I-ARTIST संस्था की शुरुआत की जा रही हैं।
मुम्बई के मरीन लाइंस में स्थित अणुव्रत सभागृह में इसका हेडक्वार्टर होगा। साथ ही देश के अलग अलग शहरों में इसकी शाखाएं होंगी। मुम्बई में इस संस्था को बनाने के लिए 4255 लाख रुपये इस प्रोजेक्ट की कोस्ट होगी। एसोसिएट प्रोफेसर बोम्बे हॉस्पिटल डॉक्टर एम एम बेगानी ने कहा कि मेडिसिन के साथ साथ व्यक्ति के शरीर में पैदा हुए रोग को योग और मेडिटेशन भी काफी हद तक ठीक करता हैं। प्रोफेसर मुनि महेंद्र कुमार जी द्वारा शुरू की गई पहल सराहनीय हैं। I-ARTIST डारेक्टर डॉक्टर नरेंद्र भंडारी ध्यान के महत्व को अगर हम समझ ले तो हर मंदिर और हॉस्पिटल में ध्यान केंद्र होता। पर ध्यान केंद्र के फायदे क्या होते है और कैसे होता है इसका कोई डॉक्यूमेंट नही हैं। कर्म थ्योरी शिक्षा से दूर होने की वजह से आज हालात बिगड़े हैं। इस संगोष्ठी का केंद्र बिंदु रहा कि अध्यात्म के माध्यम से लोगों के जीवन को कैसे बदला जाए। बोम्बे हाई कोर्ट जस्टिस के के तातेड़ धर्म को साइंटिफिक तरीके से समझने की जरूरत हैं। डॉक्टर भरत परमार, डॉक्टर देवेंद्र जैन, डॉक्टर राजेश कुमार जैन, डॉक्टर फाल्गुनी जवेरी, सुमित श्रीमाल, एस के जैन, शांतिलाल बरलेचा आदि ने अपने विचार रखें। मीनाक्षी भूतोड़िया ने मंगलाचरण गीतिका का संगान किया। तरुणा बाहर और पूजा बांठिया ने मंच का संचालन किया।
इस अवसर पर मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, मंत्री विजय पटवारी, विनोद बोहरा, राजकुमार चपलोत, ख्यालीलाल तातेड़, भंवरलाल कर्णावट, विनोद डांगी, विकास भूतोड़िया, लादूलाल बाफना, दीपक डागलिया, स्वेता सुराणा, कुलदीप बैद, बाबुलाल समदरिया, नरेंद्र सिंघवी आदि की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डारेक्टर जनरल प्रवीण धारीवाल, डारेक्टर रिसर्च प्रताप संचेती, डारेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन नवरत्न गन्ना, डारेक्टर फाइनांस एस के जैन, डारेक्टर ऑपरेशन सुमेरचंद सुराणा, सेकेट्री जनरल कमलेश जैन, डारेक्टर अशोक कोठारी, नरेंद्र भंडारी, निर्मल जैन, सुरेंद्र कोठारी, चीफ कॉर्डिनेटर पूजा बांठिया का रहा।
स्प्रिचुवल टेक्नोलॉजी से अब होगा बीमारियों का इलाज़
Leave a comment
Leave a comment