डोम्बिवली। अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल डोबिंवली ने नारी “नारी देश की तक़दीर बदल देगी कल की तस्वीर” कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला की शुभ शुरुआत नमस्कार मंत्र के द्वारा हुई। सहसंयोजिका पिंकी परमार ने प्रस्तावना रखी।
तत्पश्चात महिला मंडल संयोजिका सरोज सिंघवी ने स्वागत अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथी मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती जयश्रीजी बडाला जैन विधा संचालिका ABTMM परामर्शिका आदरणीया प्रेमलताजी शिशोदिया श्रीमती योगिता कारले,प्रिंसिपल पल्लवी शाह ने कहा नारी शक्ती स्वयं के भीतर है बस हमें उसकी पहचान बनानी है।
नारी हर कार्य करने में सक्षम में बस स्वयं को एहसास होना चाहिये।
कार्यशाला को सफल बनानें में प्रायोजक स्व.श्रीमती फुलीदेवी नानालालजी धोका सहप्रायोजक श्रीमती सुखीदेवी सागरमलजी इंटोदिया विशेष सहयोगी श्रीमती कमलादेवी गणेशलालजी गुंदेचा उदारमना अनुदाताओ का सहयोग रहा।
डोबिंवली महिला मंडल की सभी पुर्व संयोजिकाए व सहसंयोजिकाए जिनके अथक श्रम सिंचन वटवृक्ष आज सुदृढ़ मज़बूती लिए खड़ा है। महिला मंडल इतिहास की शानदार प्रस्तुती हुई। नारी सशक्तिकरण पर युवती बहनों द्वारा सुंदर प्रस्तुतीकरण
श्रीमती कमलाजी सिघंवी श्रीमती उर्मिलाजी बड़ाला को नारी गौरव व स्व.श्रीमती फुलीदेवी सिघंवी को साहसी महिला का सम्मान उनकी पुत्रियों को दिया गया।
नववधु सम्मान व बेटियों की बिदाईं कन्यामंडल द्वारा रोंचक व सुंदर प्रस्तुति निर्णायक नीतु जैन व राखी मेहता ने बेस्ट पद्मिनी पौशाक में श्रीमती मंजुदेवी कच्छारा श्रीमती भावनादेवी चौधरी को दिया व लकी ड्रा भी रखा गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पुर्व संयोजिकाए सहसंयोजिकाए वरिष्ठ श्राविकाए युवती बहने कन्यामंडल की गरिमामयी उपस्थिती रही।
कुशल संचालन कन्यामंडल प्रभारी जुली मेहता सहप्रभारी करिश्मा कोठारी व निकीता इंटोदिया रुची पटवारी ने किया।
डोम्बिवली में “नारी देश की तक़दीर बदल देगी कल की तस्वीर” कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment