मुंबई। लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, शेकाप, स्वाभिमानी शेतकरी संघटना, बहुजन विकास आघाडी, पीआरपी, रिपब्लिकन पक्ष सहित राज्य में 56 पार्टियों से गठबंधन किया है। यह जानकारी शनिवार को मुंबई आयोजित संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेंस में दी गई। इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील, अजीत पवार, छगन भुजबल, कांग्रेस नेता नसीम खान, शेतकरी कामगार पक्ष के नेता नेते जयंत पाटील, स्वाभिमानी शेतकरी संघटन के अध्यक्ष व सांसद राजू शेट्टी, बहुजन विकास आघाडी के अध्यक्ष विधायक हितेंद्र ठाकुर, पीआरपी के अध्यक्ष जोगेंद्र कवाडे, युवा स्वाभिमान पक्ष के अध्यक्ष आ. रवी राणा आदि नेताओं ने इस संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे।
इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि देश में सभी जगहों पर लोकसभा चुनाव हो रहे हैं और किसान, महिला, दलित, अल्पसंख्यक, युवा, वंचितों एवं पीड़ितों को न्याय देने के लिए हम सभी एक साथ आए हैं जबकि वर्तमान सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है। जातिवाद करके सरकार ने सामाजिक तनाव पैदा किया जा रहा है। सरकार ने नाममात्र की कर्जमाफी की है। आरक्षण के मुद्दे पर धनगर, मराठा, मुस्लिम समाज को भाजपा-शिवसेना ने सिर्फ फंसाने का काम किया है।
इसी तरह अन्य नेताओं ने भी संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा-शिवसेना पर तीखे हमले बोले। एनसीपी नेता अजीत पवार, सांसद राजू शेट्टी ने भी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
महाराष्ट्र में कांग्रेस का 56 पार्टियों से गठबंधन
Leave a comment
Leave a comment