अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा व निक जोनास के रिश्तों पर मुहर लग चुकी है, क्योंकि आज मुंबई में उनकी रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें इस रस्म को निभाते हुए प्रियंका और निक नजर आए। एएनआई ने इनके रोका सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
प्रिंयका पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वहीं निक जोनास ने सफेद रंग का कुर्ता पैजामा पहना है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा को भी समारोह में पीले रंग के सूट में जाते देखा गया है।
प्रियंका चोपड़ा की रोका की रस्म को पूरी तरह से पारंपरिक तरीके से निभाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में प्रियंका और निक जोनास एक दूसरे के हाथ में हाथ रख कर पूजा की रस्म निभाते दिखाई दे रहे हैं। निक प्रियंका चोपड़ा से सगाई के लिए अपने माता – पिता के साथ मुम्बई पहुंचे हैं, वहीं प्रियंका ने इन लोगों के स्वागत के लिए काफी तैयारियां भी कर रखी थीं।
मुंबई में निक-प्रियंका की रोका सेरेमनी
Leave a comment
Leave a comment