मुंबई : ज्योति पुरुष आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी के सानिध्य में घाटकोपर तेरापंथ भवन में होली का त्यौहार आध्यतमिक दृष्टि से उल्लास व उमंग के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस आकर्षक व रोचक कार्यक्रम में डोम्बिवली, ठाणे, मुलुंड, विक्रोली, चेम्बूर, कुर्ला, दक्षिण मुंबई, वडाला, सांताक्रूज़, कोलीवाड़ा, कांजुरगमार्ग, काजूपाड़ा इत्यादि क्षेत्रों के भाई-बहनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पंच परमेष्ठी की स्तुति से हुआ। होली आई रे , होली आई रे ,भाईचारे ऋ खुशबू छाई है गीत का सुमधुर स्वरों में संगान करते हुए। शासन श्री साध्वी सोमलता जी ओजस्वी मधुर वाणी व सरस शैली में ऐतिहासिक कथा के माध्यम से होली के बारे में बताते हुए कहा फाल्गुन महीने में आनेवाला रंगों का मन मोहक त्यौहार होली तन मन को तरो ताजगी से भर देता हैं। यह पर्व हसी ख़ुशी का पवित्र पर्व है। भाईचारे का आदर्श है संगठन और एकता का सुरक्षा कवच है। प्रेम, सौहार्द , सामंजस्य समन्वय जैसे रिश्तों का रक्षा सूत्र है। होली के दिन लोग पुरानी कटुता व दुश्मनी को भूलकर एक दूसरे के गले मिलते है और फिर वे दोस्त बन जाते है। राग रंग का यह लोकप्रिय त्यौहार बसंतोत्सव रूप में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शासन श्री जी ने शासन गौरव ताराचंद जी स्वामी की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कह उनकी तपस्या में सहयोगी बनने के लिए प्रत्येक भाई बहिन एक नविन सांकल करे।
साध्वी श्री शकुंतला कुमारी जी ने लेश्या ध्यान का प्रयोग करवाया। साध्वी श्री संचित यशा जी , जागृत प्रभा जी, रक्षित यशा ने अभिनव नविन शैली से रंगों से परिचय करवाया। भावना चपलोत ने सुमधुर गीत गाकर श्रोता गण को भाव विभोर कर दिया। घाटकोपर ज्ञानशाला को सम्मानित किये जाने पर तेयुप घाटकोपर ने सभी प्रशिक्षिकाओं को पुर्रस्कृत किया गया। डोम्बिवली से समागत राकेश कोठारी ने गुरु दर्शन यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा गुरु के चरणों में परम आनंद की प्राप्ति हुई. घाटकोपर युवक परिषद् के अध्यक्ष लोकेश जी ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती कुमुद कच्छारा,श्री जैन तेरापंथी सभा मुम्बई अध्यक्ष श्री नरेन्द्र तातेड़,मंत्री विजय पटवारी,अणुव्रत समिति मुम्बई अध्यक्ष रमेश चोधरी,मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती जयश्री बड़ाला, मुम्बई ज्ञानशाळा संयोजीका श्रीमती सुमन चपलोत,प्रकाशदेवी तातेड़, घाटकोपर ज्ञानशाला प्रभारी नरेश बाफना,मनोहर घोखरू,निर्मल कुमठ,घाटकोपर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री ख्यालीलाल मादरेचा,डोम्बिवली से राकेश कोठारी,तेयुप घाटकोपर अध्यक्ष लोकेश डाँगी,मंत्री राकेश बड़ाला,कोषाध्यक्ष जितेश धाकड़,घाटकोपर महिला मंडल संयोजिका भावना चपलोत,आशा तातेड़,मुकेश धाकड़, राजेश धाकड़ आधी की उपस्थिति रही।
भाईचारे की खुशबू का त्यौहार होली -शासन श्री साध्वी सोमलता जी
Leave a comment
Leave a comment