प्रयागराज:अपने पुरखों की धरती प्रयागराज से स्टीमर के काफिला के साथ वाराणसी की गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने सफर के दूसरे पड़ाव सिरसा घाट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को समर्थन देने की अपील की। कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सिरसा घाट पर अपनी क्रूज बोट को छोड़ा और गेस्ट हाउस में लोगों को संबोधित किया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 सालों में इतने कम रोजगार नहीं हुए जितने बीते 5 सालों में हुए। उन्होंने कहा कि देश इस समय संकट में है, इसलिए मुझे घर से बाहर निकलना पड़ा। लोगों से मतदान की अपील करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा- वोट देकर देश को और अपने आप को मजबूत बनाएं। पीएम मोदी के चौकीदार कैंपेन पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी (पीएम मोदी) की मर्जी अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे तो एक किसान ने कहा कि चौकीदार अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने खुद चौकीदार होते हैं।
सिरसा घाट क्षेत्र में प्रियंका गांधी बोट से उतरकर बाजार में शिवगंगा वाटिका गेस्टहाउस पहुंची। यहां नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश संकट में है। देश चार पांच लोगों के हाथ मे गिरवी है। इस चुनाव में आप अपने और बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव कीजिये। कांग्रेस की सरकार को याद कीजिये। कांग्रेस को वोट कीजिये। राहुल गांधी के हाथ को मजबूत कीजिये।
सिरसा में गंगा घाट पर पहुंचने के बाद 250 मीटर दूर गेस्ट हाउस तक उनके जाने के लिए प्रशासन की तरफ से एंबेसडर कार की व्यवस्था की गई थी। प्रियंका गांधी घाट से गेस्ट हाउस के लिए पैदल ही निकल पड़ी। तेज धूप, धूल और भीड़ के बीच लोगों का अभिवादन करते हुए वह अपने गेस्ट हाउस पहुंची।
सिरसा बाजार में जनसंपर्क करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की परवाह न करते हुए प्रियंका गांधी पैदल निकल पड़ीं। एसपीजी की तरफ से फार्च्यूनर गाड़ी की व्यवस्था की गई थी।
सिरसा बाजार में पैदल भ्रमण के बाद लौटते समय गंगा घाट पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा चौकीदार अमीरों का होता है, गरीबों का नहीं।
प्रियंका गांधी के साथ सैकड़ों की भीड़ उनके पीछे चल पड़ी है। घरों के सामने खड़ी महिलाओ व लड़कियों को गले लगाते हुए उनसे बात किया। कई बुजुर्ग लोगो से भी हाथ मिलाया।
चौकीदार किसानों के नहीं बल्कि अमीरों के होते हैं: प्रियंका गांधी
Leave a comment
Leave a comment