मुंबई। श्रमण संघीय महामंत्री पू.गु श्री सौभाग्य मुनि जी मा.आदि थाणा व श्री प्रेम, राज, विजय,आदि थाणा के प्रेरणा व आशीर्वाद से मेवाड़ महिला मंडल मुंबई अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में छुट्टा समागम समारोह मेवाड़ भवन गोरेगांव में मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में प्रथम चरण का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद हेल्थ अवेयरनेस पर भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम में 400 से अधिक बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जिसमें अपोलो हॉस्पिटल से सर्जिकल ऑंकोलॉजी डॉक्टर शिशिर शेट्टी व आरती शेट्टी ने प्रोजेक्टर पर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पहले वह बाद में कैसे सावधान व सुरक्षित रहा जा सकता है ,उसे बखूबी समझा कर सभी महिलाओं को स्वयं उस बीमारी का कैसे पता लगाया जाए, कहीं कोई गांठ है तो नहीं, उसका हर महीने स्वयं अपने हाथों से चेक करना, प्रैक्टिकली समझाया व सिखाया।आपका मुख्य विषय कैंसर में (ऑर्गन प्रिजर्विंग सर्जरी फॉर ब्रेस्ट, यूरोगाइनेकोलॉजी हेड एंड नेक सर्जरी, हाई रिस्क सर्जरी,आदि के कैंसर से कैसे बचा जाए,बखुबी समझाया)। तथा सीजनल हर कलर के फल, हरी सब्जियां, शुद्ध संतुलित पोस्टिक आहार, एक्सरसाइज, वॉकिंग, योगाआदि को प्रतिदिन अपने जीवन में अपनाने पर विशेष ध्ज्ञान देने को कहा गया।बहनों ने कैंसर से रिलेटेड कई प्रश्न पूछे, जिसका डॉ. शेट्टी ने जवाब देते हुए,हमारी बहनों की समस्याओं को दूर किया ।अध्यक्षा में डॉ.शेट्टी का सम्मान,आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री कंचन एल.सिंघवी ने किया।
द्वितीय चरण में होली का धमाकेदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिसमें जोन 1 के 5 मंडल फोर्ट, ठाकुरद्वार, दादर, कुर्ला, वडाला,की बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।उस दिन के पूरे कार्यक्रम के स्पॉन्सर्ड ये पांचों मंडल बने।फोर्ट से नारी शक्ति पर मूक अभिनय हनी बोहरा, पुष्पा कोठारी, सरोज चौधरी, हेमा बोहरा, टीना कोठारी, विमला बोहरा, अनीता मांडोत, भारती, इटोदिया, प्रिया सुराणा, डोली चौधरी, चंदा बोहरा, ने पेश किया।दादर से लिविंग लीजेंड फैंसी ड्रेस में सुनीता सियाल, भावना पामेचा, प्रियंका हिंगड़, कुसुम सिसोदिया, मधु सांमर, शांता कोठारी, ज्योत्सना सांखला, मीना सांखला, अनीता पामेचा ने भाग लिया।कुर्ला मां की नाटिका में लीला बाफना, लाड़ कोठारी, लीला बाफना, शारदा संचेती, सुनीता मेहता, प्रेमा मांडोत, किरण वडालमिया ने भाग लिया। ठाकुरद्वार होली पर नो लोक नृत्य में लीला सांखला, संतोष राजावत, शायर बनकोठी फोडा, सीमा सांखला, चंदा कोठारी, दीपिका सांखला गीत बोहरा ने भाग लिया।
वडाला से होली पर हास्य नाटिका में गीता कोठारी, आजाद पामेचा, बबीता हिंगड़, सुनीता कोठारी, कोमल कोठारी, भावना कोठारी, कृपा कोठारी, तारा पितलिया ने भाग लिया।तपस्वी के स्वागत की बोली मीना अनिल जी वडालमिया सनवाड़ मरोल ने ली।एक साल के लिए धार्मिक मे खाते-पीते मोक्ष द्वार के पच्चख्खाण के पेपर दिए गए।
कार्य सहयोगः संतोष बेन सिंघवी, बेबीबेन डागलिया, ललिता सोनी, लाजवंती बडाला, रेणु बोहरा, निर्मला पामेचा, सुधा हिंगड़, राजकुमारी पामेचा, मंजू बोहरा, सुनीता कोठारी, स्नेहलता सिंघवी,अनीता चंडालिया,मंजू सिंघवी,पिंकी नाहर, चेतना खरवड़आदि का सहयोग रहा।मंडल की सभी बहनों ने कार्यक्रम का खूब आनंद व लुफ्त उठाया।ठंडाई व पकौडौ के साथ सभी ने होली की मस्ती व भोजन का आनंद लिया।होली के रंग मेवाड़ महिला मंडल के संग का संचालन विजयलक्ष्मी चंडालिया ने किया।
मेवाड़ भवन गोरेगांव में छुट्टा समागम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment