केरल: शुक्रवार को तेरापंथ युवक परिषद डोम्बिवली द्वारा तीसरे दिन आचार्य श्री महाश्रमण जी के रास्ते की सेवा का लाभ लिया। यही नही रास्ते की सेवा के पश्चात साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी के सान्निध्य में उपस्थित होकर दर्शन सेवा का विशेष तौर पर लाभ लिया। साथ ही डोम्बिवली में हो धार्मिक आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यो को प्रमुखा श्री जी के सम्मुख रखा।
साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी ने श्रावको का मार्गदर्शन करते हुए फ़रमाया कि 2023 चातुर्मास की घोषणा एवं गुरुदेव के आगमन पर हमारे युवाओ में एक अलग से संस्कार का निर्माण हो हमारे युवा नशा मुक्त जीवन जिये हमें इस ओर कार्य करना चाहिए। तत्वज्ञान में भी हमारे युवक युवतियां पारंगत होंने चाहिए। आचार्य श्री ने जो मुम्बई पर अचानक कृपा बरसाई है उसका आध्यात्मिक लाभ के रूप में ले और गुरुदेव को भेंट में संस्कार सेवा और कर्मठ संगठन का दे।
आचार्य श्री के सेवा और दर्शन का विशेष तौर पर डोम्बिवली के श्रावक समाज को लाभ मिला। इस अवसर पर तेयुप टीम, महिला मंडल एवं कन्या मंडल ने विशेष गीतिका का संगान किया। गुरुशरणं यात्रा के संयोजक राकेश कोठारी ने डोम्बिवली की गतिविधियों से गुरुदेव को अवगत कराया। डोम्बिवली सभा अध्यक्ष सुरेश सिंघवी ने सभा द्वारा किये जा रहे कामो की रूप रेखा रखते हुए डोम्बिवली को शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी के चातुर्मास फ़रमाये जाने पर गुरुदेव के प्रति पूरे डोम्बिवली समाज की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित की।
तेयुप डोम्बिवली मंत्री सुरेश बैद ने तेयुप की जानकारी सम्मुख रखी। नीता ओस्तवाल ने डोम्बिवली के एटीडीसी सेंटर से जुड़ी सभी जानकारियां गुरुदेव के श्री चरणों मे रखा।
महिला संयोजिका सरोज सिंघवी ने महिला मंडल द्वारा किये जा रहे रूप रेखा को चित्रत करने की कोशिश की। वही भरत कोठारी और दिलीप बडाला के संयोजन में 15 अप्रैल को डोम्बिवली में माता पिता को केंद्रित करते हुए बागबान कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही आचार्य श्री के सम्मुख पत्रिका का आवरण किया। वही श्रावको की भावनाओं को देखते हुए गुरुदेव ने फरमाया की हर परिवार को नशामुक्त जीवन जीना चाहिए तभी पारिवारिक सामंजस्य बढ़ेगा। वही इस अवसर पर कल्याण मित्र परिषद सदस्य किशनलाल डागलिया, अभातेयुप जगदीश परमार भी उपस्थित थे।
हर परिवार को नशा मुक्त जीवन जीना चाहिए -आचार्य श्री महाश्रमण
Leave a comment
Leave a comment