मुंबई:दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम एक फुट ओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा गिरने से छह लोगों की जान चली गई और 34 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि फुट ओवर ब्रिज के पास एक ट्रैफिक जंक्शन पर उस समय लाल बत्ती थी, जब यह हादसा हुआ। अगर लाल बत्ती न होती तो पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती थी। ऐसे में ग्रीन सिग्नल का इंतजार करने वाले गाड़ी वालों के लिए यह लकी साबित हुआ।
गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे पुल का एक हिस्सा गिर गया। आपको बता दें कि प्रसिद्ध CSMT स्टेशन के साथ स्थित इस पुल को आम तौर पर ‘कसाब पुल’ के नाम से जाना जाता है क्योंकि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान आतंकी इसी पुल से होकर गुजरे थे। यह पुल रेलवे स्टेशन को आजाद मैदान पुलिस स्टेशन से जोड़ता है।
मुंबई ब्रिज हादसा: कई लोगों के लिए लकी साबित हुआ रेड ट्रैफिक सिग्नल
Leave a comment
Leave a comment