मुंबई। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य उग्रविहारि तपोमूर्ति मुनि श्री कमलकुमारजी के प्रेरणा से 14 मार्च 2019 गुरुवार को सुबह श्रीमति हेमलता विनोदजी धाकड़ के आवास पर सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से सामायिक करते हुए श्री भक्ताम्बर स्त्रोत का पाठ किया।
“सामायिक मन को स्थिर रखने की अपूर्व क्रिया है, आत्मिक अपूर्व शांति प्राप्त करने का संकल्प है, परम पद पाने का सरल और सुखद मार्ग है। अखंडानंद प्राप्त करने का गुप्त मंत्र है, दु:ख समुद्र को तिरने का श्रेष्ठ जहाज है। अनेक कर्मों से मलीन हुई आत्मा को परमात्मा बनाने का सामर्थ्य सामायिक क्रिया में ही है। यह क्रिया करने से आत्मा में रहे दुर्गुण नष्ट होकर, सद्गुण प्राप्त होते हैं और परम शांति का अनुभव होता है।”
धर्माराधना के साथ सामाजिक समरसता के लक्ष को ध्यान में रखकर रॉयल ग्रूप बोरिवली भी एक प्रयास की ओर अग्रसर हेइस क्रम में किशोर धाकड़, अशोक मादरेचा, अर्जुन सिंघवी, यशवंत सोनी, मनोज डागलिया, संजय बेताला, संजय कोठारी, विनोद धाकड़, सुभाष बेताला, गौरव भंसाली के साथ ही साथ मंजू मादरेचा, संगीता धाकड़, हेमलता धाकड़, संगीता कोठारी, मीना बेताला की उपस्थिति रही। श्रीमान विनोदजी धाकड़, श्रीमति हेमलता धाकड़ एवं परिवार ने सहर्ष स्वागत व आतिथ्य लाभ लिया।
रॉयल ग्रूप-बोरिवली का सामूहिक सामायिक एवं भक्ताम्बर स्त्रोत
Leave a comment
Leave a comment