नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न में भारत की वनडे विश्व कप टीम में महेंद्र सिंह धौनी की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। वार्न ने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी एक ऐसा क्रिकेटर है जिसे दुनिया की हर टीम अपने पास रखना चाहेगी। वार्न ने कहा, ‘जब परिस्थितियां मुश्किल होती हैं तो आपको महेंद्र सिंह धौनी जैसे अनुभवी क्रिकेटर की जरूरत होती है। जो लोग धौनी की आलोचना करते हैं उन्हें नहीं पता होता की वे क्या कर रहे हैं। दरअसल, उन्हें कुछ नहीं पता। उसका अनुभव और नेतृत्व करने का गुण उसे भारत के विश्व कप अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी बनाता है।’
शेन वार्न ने भारत और इंग्लैंड को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए उन्हें भारत की विश्व कप में शामिल करने की वकालत की। जब वार्न से विश्व कप के प्रबल दावेदारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड प्रबल दावेदार हैं। क्योंकि उन्होंने पिछले 1 साल में अपने क्रिकेट पर काफी काम किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब विश्वास हासिल कर लिया है कि वे किसी भी परिस्थिति में मैच जीत सकते हैं।’ विश्व कप की शुरूआत 30 मई से 14 जुलाई के बीच इंग्लैंड और वेल्स में होनी है। भारत अपने अभियान की शुरूआत 5 जून को हैम्पशॉयर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा।’
शेन वार्न ने कहा- महेंद्र सिंह धौनी की आलोचना करने वालों को कुछ नहीं आता
Leave a comment
Leave a comment