मुंबई। मुंबई के गोरेगांव (पूर्व) स्थित गोकुलधाम मार्केट के कन्या पाड़ा में मुंबई कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष विनोद नेगी के हाथों जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उपाध्यक्ष किरण आर. तिवारी के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए नेगी ने कहा कि किरण के नेतृत्व में स्थानीय लोगों को पार्टी की नीतियों और भविष्य के कार्यक्रमों की जानकारी और सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
2018-08-17