ऐतिहासिक गिरावट के साथ 70 पर पहुंचा रुपया

मुंबई। डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट के साथ रुपया 70 पर पहुंच गया है। यह गिरावट 1947 से लेकर के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। तुर्की की मुद्रा लीरा में गिरावट का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। हालांकि मंगलवार को इसकी शुरुआत 8 पैसे की मजबूती से हुई थी, लेकिन इसके बावजूद यह 69 के स्तर पर बना हुई थी।
पिछले 5 वर्षों में रुपये में यह एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट थी। इससे पूर्व अगस्त 2013 में रुपया एक दिन में 148 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ था। रुपये ने बीते साल डॉलर की तुलना में 5.96 फीसदी की मजबूती दर्ज की थी, जो अब 2018 की शुरुआत से लगातार कमजोर हो रहा है। इस साल अभी तक रुपया 10 फीसदी टूट चुका है। वहीं इस महीने डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक 164 पैसे टूट चुका है।
आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने रुपये में जारी ऐतिहासिक गिरावट पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा, ‘स्थिति फिलहाल चिंताजनक नहीं है। यह गिरावट बाहरी कारकों की वजह से हो रही है, इसलिए आगे जाकर इसमें सुधार होने की उम्मीद है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *