नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत ‘नमो ऐप’ पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवियों और विशिष्ट नागरिकों सहित करीब एक करोड़ लोगों से संवाद कर रहे हैं। पार्टी के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।
– भारत एकजुट होकर रहेगा, एकजुट होकर बढ़ेगा, एकजुट होकर लड़ेगा, एकजुट होकर जीतेगा: पीएम मोदी
– देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर डटा है। हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक है, इसलिए हम सबको भी देश की समृद्धि और सम्मान के लिए दिन रात एक करना होगा : पीएम मोदी
– मेरा प्रत्येक देशवासियों से आग्रह है कि राष्ट्र निर्माण के महान यज्ञ में वो जिस भी दायित्व के साथ जुड़े हुए हैं उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते चले, वो पहले से अधिक गति से काम करें: पीएम मोदी
– हमें सिपाही बनकर दिन रात मेहनत करनी होगी: पीएम मोदी
– अब हमारी परीक्षा की घड़ी आ गई है: पीएम मोदी
– इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है : पीएम मोदी
– देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश आज सेना के साथ खड़ा है: पीएम मोदी
– पीएम मोदी ने कहा, पूरा देश है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है
– बीजेपी मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के अनुसार यह संवाद पार्टी के सभी 14,000 मंडलों, 896 जिलों एवं महानगरों पर आयोजित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जिन क्षेत्रों में शक्ति केंद्र उनके मंडल कायार्लय से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है, वहां पर यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र पर करने का प्रावधान किया गया है।
– सभी भाजपा शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री एवं के मंत्रीगण इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावे पाटीर् के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एक-एक चयनित स्थान पर इन कार्यक्रमों पर उपस्थित रहेंगे।
– बलूनी ने बताया कि प्रधानमंत्री यह ‘महासंवाद’ नरेन्द्र मोदी ऐप के जरिये करेंगे। नमो ऐप के अतिरिक्त इस विशाल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पार्टी के फेसबुक पेजों, ट्विटर हैंडल्स, यूट्यूब चैनल के साथ-साथ कई ऐप एवं स्ट्रीमिंग चैनल्स पर भी किया जाएगा।
– इससे देश भर के लगभग 10 करोड़ लोगों के इस कार्यक्रम से सीधा जुड़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि देश के कई स्थानों से कार्यकतार्, स्वयंसेवी एवं विशिष्ट नागरिक पीएम मोदी के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस तरह का महासंवाद कार्यक्रम किसी भी देश में पहले कभी नहीं किया गया है।