नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे। वे दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वे 93 साल के थे। उन्होंने 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। इस बात की घोषण एम्स द्वारा आधिकारिक रूप से कर दी गई है। इससे पहले उनसे अस्पताल में मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस राहुल गांधी सहित तमाम नेता पहुंचे। जबकि अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इस बीच जहां देश के कई स्थानों पर उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए हवन यज्ञ किए जा रहे थे तो अटकलों का बाजार भी गर्म था। ब्रेकिंग न्यूज की होड़ में कुछ चैनल व वेबसाइट ने उनके निधन की भी खबर पहले ही चला दी थी लेकिन बाद में पुष्टि ना होने पर माफी मांगी।
जानकारी के अनुसार, अब तक एनडीए सहित विपक्षी दलों के कई नेता जिनमें वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बसपा सुप्रीमो मायवाती, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जीतेंद्र सिंह, भाजपा नेता भूपेंद्र यादव, फारुक अब्दुला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कृषिमंत्री राधामोहन सिंह सहित कई नेता उनसे मिलने एम्स पहुंचे। इस समय अस्पताल में भाजपा के लोगों सहित उनके चाहने वाले तमाम नेता पहुंचे।
वाजपेयी आज भी लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं तथा सभी पार्टी के नेता उनका सम्मान करते हैं। एनडीए को एक साथ लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा करगिल युद्ध भी उनके कार्यकाल में जीता गया था।
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी नहीं रहे
Leave a comment
Leave a comment