मुंबई। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी अणिमा श्री ,साध्वी मंगलप्रज्ञा श्री व सहवर्ती साध्वीवृन्द का तेरापंथ भवन कांदीवली से बोरीवली की और विहार हुआ।विहार से पहले भवन में शासन श्री कैलाशवती जी व साध्वीवृन्द ने तेरापंथ में कैसे विनय भाव से भक्ति करते है,का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।
विहार में कांदीवली ,बोरिवली, दहिसर,भायंदर से भी श्रावक-श्राविकाओं की अच्छी उपस्थिति रही।रॉयल ग्रुप बोरिवली ने विहार में उपस्थित होकर कर्म निर्जरा के साथ जैन धर्मसंघ की प्रभावना करते रहने का प्रयास किया है। पुरे रोयल ग्रूप ने साधु साध्वियों के रास्ते की सेवा का प्रयास करते रहने में सार्थकता जताई है। साध्वीश्री जी के आगे की विहार की सुखसाता रहे व स्वास्थ्य के प्रति मंगलकामना करते हुए गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।रोयल ग्रूप से किशोर धाकड़, अर्जुन सिंघवी, अशोक मादरेचा, संजय बेताला, विनोद धाकड़, गौरव भंसाली, मनोज डागलिया, मनोज तातेड़, जयेश चोरडिया व महेश डागलिया की उपस्थिति रही।
साध्वी अणिमा श्री के विहार में रॉयल ग्रुप बोरिवली
Leave a comment
Leave a comment