राजकुमार गौतम/यूपी ब्यूरो
बस्ती : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को पं. महादेव शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 200 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही साथ उन्होंने सपा-बसपा की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा की जब यूपी में अखिलेश का शासन था तो केंद्र की योजनाएं यहां नहीं लागू हो रही थीं। और बड़े पैमाने पर गोलमाल किया जाता था। अधिकारियों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि 9 सभी योजनाएं जनता तक हरहाल में पहुंचाई जाएं। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा, बस्ती वीरों की भूमि है। स्वतंत्रता संग्राम में यहां के लोगों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। दो वर्ष के भीतर जिले में सड़कों का जाल बिछाया गया है। यह भाजपा सरकार की देन है।
उन्होंने कहा कि बभनान-गौर, टिनिच-भीटिया, टिनिच-कप्तानगंज मार्ग का निर्माण भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। बभनान, गौर में कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव उनके प्रयास से हुआ। बस्ती में मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज के अलावा धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार सरकार की उपलब्धि हैं। कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल ने अयोध्या से गोरखपुर के बीच की भूमि को सर्वाधिक पवित्र बताया। भौखरी में 930 करोड़ की विद्युत परियोजना से बिजली सप्लाई और बेहतर होगी। विधायक रुधौली संजय प्रताप जायसवाल ने कहा, मुंडेरवा में चीनी मिल की स्थापना भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा, भाजपा सरकार में पहली बार बस्ती महोत्सव हुआ। महादेवा विधायक रवि सोनकर ने पुलवामा में जवानों पर हुए हमलों की निन्दा की। कहा, इसका मुंहतोड़ जवाब केंद्र सरकार जरूर देगी।
बस्ती के गौर में उप मुख्यमंत्री ने किया 200 करोड़ के परियोजनाओं का शिलान्यास
Leave a comment
Leave a comment