मुंबई। ABTMM के निर्देशन में TMMM के तत्वावधान में अंधेरी महिला मंडल द्वारा दिनांक 14 फरवरी को डीएन नगर म्युनिसिपल स्कूल में फ्री मेगा डेंटल चेकअप का आयोजन किया गया। कैंप सुबह 9 बजे से दोपहर 3pm तक चला। कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र से किया। डॉ भावना चौरडिया, डॉ कांता मुखर्जी, डॉ निकिता नाहटा मुरके, डॉ प्रीति राठौड़, डॉ अमि सुखिजा आदि टीम के द्वारा 700 बच्चों का डेंटल चेकअप किया गया, सभी डाक्टरों ने रेगुलर चेकअप एंव अवेयरनेस के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर सेविका श्रीमती सुधा सिंह पधारी, मुंबई महिला मंडल की भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती मंजु छाजेड, श्रीमती सुनीता परमार एंव कार्य कारिणी सदस्य श्रीमती कंचन दुगड, श्रीमती गुलाब चौरडिया, श्रीमती सरला लिंगा आदि बहनों का सहयोग रहा। सभी डाक्टर एंव प्रिंसिपल का सम्मान किया गया। डॉक्टर्स को अपप्रीसिन सर्टिफिकेट दिये गये। विधालय के प्रिंसिपल एंव स्टाफ़ का पुरा सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंधेरी महिला मंडल की संयोजिका मंजू चोपड़ा व उनकी टीम का सहयोग रहा। TYP के चंद्रेश जी गुन्देचा, नीरज जी छाजेड, संजय जी रायजादा ने अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई।
अंधेरी महिला मंडल ने किया फ्री मेगा डेंटल चेकअप का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment