डोंबिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल डोंबीवली ने मेगा मंथ ऑफ़ वेलनेस के तहत कैंसर अवेरयनस सेमिनार की शानदार शुरुआत के साथ 14 फरवरी गुरुवार प्रात:9:00 बजे से 7 स्कूलों में 15 डॉक्टर्स की मदद से डेंटल चेकअप कैंप डोंबीवली में आयोजन किया।
1-सयाजीराव गायकवाड़ मराठी शाला, 2-संत तुलसीदास हिन्दी विद्यालय, 3-KDMC हिन्दी हाई स्कूल, 4-पंडित मदन मोहन मालवीय विधालय, 5-सरस्वती विधा मंदिर शाला, 6-सावित्रीबाई बसप्पा हैब्बली हाई स्कूल, 7-चन्द्रेश लोढ़ा मेमोरियल स्कुल के प्रांगण में डेंटल चेकअप कैंप की विधिवत शुरुआत नमस्कार महामंत्रोच्चार से शुरू हुई। साथ ही महिला मंडल ने प्रेरणा गीत से नवउर्जा का संचार किया। महिला मंडल संयोजिका सरोंज सिंघवी सहसंयोजिका पिंकी परमार रश्मी बडाला कन्या मंडल प्रभारी जुली मेहता ने सभी का स्वागत किया। तेरापंथी सभा अध्यक्ष सुरेश जी सिंघवी मुंबई सभा के उपाध्यक्ष भगवतीलालजी पटवारी ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सागरमलजी इंटोदिया भगवतीलालजी सोनी अभातेयुप क्षेत्रीय सहयोगी जगदीश परमार तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष ललितजी सिंघवी मंत्री सुरेशजी बैद मुंबई विशेष सहयोगी लीला पटवारी मुकेशजी कोठारी, दिलीपजी बड़ाला ने इस कैंप की सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।
हमारे समाज के प्रतिभाशाली डॉ.नम्रता परमार, डॉ.पंकजजी सिघंवी, डॉ. स्नेहलजी जैन एवं डॉ.वनिता शिरसागर, डॉ.मंदार आंजरलेकर, डॉ.श्वेता आंजरलेकर, डॉ.स्मृती पासटे, डॉ. सिद्धी पटेल, डॉ. सम्पदा प्रभु, डॉ.आकुब मुन्शी, डॉ.वैभव कुमार, डॉ.रोहन वोरा, सुश्री रीचा, सुश्री आर्चिस, मा.सोहम, डेंटल मेडिकल स्टूडेंट्स एवं प्रिसींपल विजयाश्री गुप्ता मेघा मैंडम वर्षा सोनावणे प्रिंसिपल वीणा सिंह एवं अशोक कांबले सर प्रिंसिपल रामधारी यादव प्रिंसिपल लक्ष्मीजी नायडू प्रिंसिपल अर्चना जोशी संतोष कोली के विशेष सहयोग से 3308 विधार्थियों का सफलतापूर्वक दंत परिक्षण हुआ। लगभग 3:00 बजे तक डेंटल चेकअप होने के पश्चात समापन समारोह में सभी डॉक्टर्स एवं प्रधानाध्यापक का ससम्मान प्रमाण पत्र,स्मृति चिन्ह एवं साहित्य देकर किया गया। भविष्य में भी पूर्ण सहयोग मिलेगा इसी आशा के साथ तेरापंथ की उत्साही कर्मठ महिला मंडल की बहनों ने आशा व्यक्त की।
तेरणा कॉलेज से डॉ. वैभव जी ने कहा भविष्य में भी विद्यार्थियों का फ़्री डेंटल ट्रीटमेंट करने के लिए हमेशा तैयार है। सभी प्रिंसिपल एवं टीचर्स पूर्ण रूप से सहयोग देते हुए महिला मंडल के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा ऐसे मानव सेवा को समर्पित कार्य थोड़े थोड़े समय में होने चाहिए। सभी कर्मठशील जागरुक बहनों में कन्यामंडल सहप्रभारी करिश्मा कोठारी प्रियंका परमार स्वीटी मेहता नीता मेहता नीता ओस्तवाल ममता कच्छारा सरोज इंटोदिया सिंपल परमार रीना कोठारी रेखा मादरेचा निशा इंटोदिया गीता डागलिया वर्षा पगारिया सुनीता खाब्या किरण कोठारी विद्या सिंघवी के श्रम सिंचन से डेंटल चेकअप कैंप संपूर्ण मुंबई में अव्वल रहा।
आगामी 28/2/2019 हीमोग्लोबिन CBC +कैल्शियम चेकअप कैंप का आयोजन तेरापंथ सभा भवन में किया जा रहा है यह जानकारी दी। महिला मंडल संयोजिका सरोज सिघंवी सहसंयोजिका पिंकी परमार रश्मि बड़ाला ने सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया एवं कैंप को विधिवत संपन्न किया।
डोंबिवली में हुआ डेंटल चेकअप का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment