मुंबई। मेवाड़ महिला मंडल मुंबई के तत्वाधान में उपसंघ सांताक्रुज में ‘छतरी सजाओ प्रकृति देश और धर्म बचाओ’ अभियान के अंतर्गत आनंद ऋषि जी महाराज साहब की जन्म जयंती के उपलक्ष में 140 सामूहिक आयम्बिल हुए व महिलाओं द्वारा छतरीसजाई गई। सपोर्ट संस्था सांताक्रुज अनाथ आश्रम के बच्चों को छतरी वितरित की गई। इस अवसर अध्यक्ष वर्षा सिंघवी, मंत्री मंजू तातेड़, मीना बोहरा, मीना लोढ़ा, सुशीला पोखरना, पारस बेन दुग्गड़, हंसा कोठारी, शकुंतला विश्लोत, निर्मला बम्ब, प्रेमा इन्टोदिया, अनोखा वडालमिया, रत्ना मादरेचा, कुसम वदामा, संगीता लोढा आदि उपस्थित हुए।
2018-08-14