खारघर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई के अंतर्गत आयोजित मेगा मंथ ऑफ अवेयरनेस (28 दिन 28 इवेंट) के अंतर्गत खारघर महिला मंडल द्वारा आयोजित विश्व कैंसर दिवस कार्यशाला 8 फरवरी को मंगलम ग्रुप में सम्पन्न हुई। कार्यकम की शुरुआत नमस्कार महामन्त्र एवं प्रेरणा गीत के द्वारा हुई।महिला मंडल की बहनो द्वारा मंगलाचरण किया गया। खारघर महिला मंडल की संयोजिका पारस देवी चोरड़िया ने स्वागत भाषण दिया। महिला मंडल मुम्बई की अध्यक्षा जयश्री जी बडाला ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।
28 दिन 28 इवेंट के बारे में सबको बताया। 14 फरवरी को होने वाले मेगा डेंटल चेकअप के टारगेट के बारे भी बताया एवं ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने के लिए बोला।खारघर महिला मोर्चा भाजपा की महासचिव नेतेरापंथ महिला मंडल मुम्बई द्वारा चलाये जा रहे इस मेगा इवेंट की प्रशंसा की व स्वयं भी इसमें अपना सहयोग देने की बात कही।तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई की मंत्री श्वेता जी सुराणा ने कैंसर दिवस की इस कार्यशाला के आयोजन के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।मुख्य अतिथि डॉ कविता चौथमल जी(महापौर, पनवेल महा नगर पालिका)लीना जी गरड (सभापति, महिला व बाल कल्याण,पनवेल महा नगर पालिका ) सभी ने स्वास्थ्य जागरूकता के इस अभियान की एवं महिला मंडल कार्य की सराहना की।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ सौरभ जी पाटिल व श्रीमती निवेदिता जी सिंह ने सर्विक्स कैंसर व ब्रैस्ट कैंसर के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूक किया।बेलापुर व खारघर महिला मंडल की बहनो ने स्वास्थ्य जागरूकता पर लघुनाटिका प्रस्तुत की।वाशिंग मशीन के प्रायोजक फतेह लाल जी सियाल, मरीजो के लिए गिफ्ट के प्रायोजक मंजुला बाबेल,स्मिता बाबेल, मरीजो के भोजन व सभी के नाश्ते के प्रायोजक कुंदन जी मेहता का सम्मान किया गया।वैलनेस कार्यक्रम की सह संयोजिका श्रीमती कविता जी श्रीश्रीमाल ने इस कार्यकम का कुशल संचालन किया। बहनो की बहुत अच्छी उपस्थिति रही।
अणुव्रत समिति से सभी पदधिकारी रोशन जी कांठेड़, सुरेश जी पटवारी,विनोद जी बाफना, सुभाष जी मेहता।खारघर समाज से प्रकाश जी बोहरा,प्रताप सिंह जी बाबेल, अशोक जी आच्छा, रमेश जी चोरड़िया, खारघर युवक परिषद से आशीष जी कोठारी, मुकेश जी सोनी,किशोर मंडल भी उपस्थिति रही।बेलापुर क्षेत्र की बहनो को सबसे ज्यादा उपस्थिति के लिए ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में आभार भाषण खारघर की सह संयोजिका श्रीमती रेखा जी श्रीश्रीमाल ने किया।महिला मंडल की सभी बहनो एवम कार्यकारिणी की सभी बहनो के सहयोग से ही कार्यक्रम सफल बना। यह जानकारी सह मंत्री स्मिता बाबेल ने दी।
तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई, खारघर द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Leave a comment
Leave a comment