डोम्बिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्री जैन तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई के तत्वावधान तेरापंथ महिला मंडल डोंबीवली ने मेगा मंथ ऑफ़ वेलनेस के तहत कैंसर अवरयनेस सेमीनार का आयोजन डोंबिवली तेरापंथ भवन में किया।
कार्यक्रम की शुभ शुरुआत नमस्कार महामंत्रोच्चार द्वारा हुई तत्पश्चात तेरापंथ महिला मंडल ने प्रेरणा गीत के द्वारा सुमधुर मंगलाचरण किया। स्वागत भाषण महिला मंडल संयोजिका सरोजजी सिघंवी ने डॉ.नीरज जी गुर्जर डॉ.सुशीलजी मोड़खारकर डॉ.नवनीतजी डॉ.स्वाती डॉ.सिद्धांत व पुरी टीम का स्वागत व सम्मान किया।
श्रीमती नीता ओस्तवाल ने सभी डॉक्टरों का परिचय प्रस्तुत किया। कन्या मंडल ने एक लघु नाटिका के द्वारा हो रहे कैंसर के बारे में सभी को जागरूक व सर्तक करवाया।
डॉक्टर श्री नीरजजी ने कैंसर के बारे में गहराई से समझाते हुए हर एक पहलू के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें खाने पीने में पैक फुड का अवैध करते हुए।हमें पौष्टिक आहार व्यायाम व दिनचर्या सुव्यस्थित करनी चाहिए। डॉक्टर स्वाति मैडम ने ब्रेस्ट कैंसर की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए कहा हमें समय समय पर स्वयं की जाँच करनी चाहिए। और प्रायोगिक तरीक़ा भी बताया जिससे कैंसर जैसी बीमारी से मुक्त हो सके। इसके बाद सभी की जिज्ञासाओं का समाधान डॉ. ने किया। मुंबई महिला मंडल मंत्री श्रीमती श्वेताजी सुराणा ने कहा कि अगर एक नारी स्वस्थ है तो पूरा परिवार व समाज स्वस्थ रहेगा। लकी ड्रा से उपहार दिये गए।
तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष ललितजी सिघंवी मंत्री सुरेशजी बैद,सभी डॉक्टर व टीम मेवाड़ महिला मंडल संघ मुंबई के उपाध्यक्ष श्रीमती पिस्ताजी चपलोत डोबिंवली अध्यक्ष किरणजी चपलोत खानदेश महिला मंडल अध्यक्ष सुनिताजी चोरडिया का सम्मान किया गया।
मूर्तिपूजक संघ की बहनें अहिंसा रोज़गार केंद्र की बहनें महाराष्ट्रीयन बहनें गुजराती बहनें उल्लासनगर की संयोजिका जयश्रीजी व टीम मुंबई कार्यकारिणी विशेष सहयोगी बहनें लीला पटवारी निशा इंटोदिया वर्षा पगारिया निकीता इंटोदिया चन्द्रा बाफना गीता डागलिया सरोज इंटोदिया कु.दिव्या सोनी व 150 बहनों की गरिमामयी उपस्थिती से कार्यक्रम सफलतम रहा।कार्यक्रम का कुशल संचालन रश्मी बड़ाला व कन्यामंडल सहप्रभारी करिश्मा कोठारी ने किया।
डोंबीवली में मेगा मंथ ऑफ़ वेलनेस के तहत कैंसर अवरयनेस सेमीनार का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment