मुंबई:भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर आमने-सामने होंगे। इस बार मुकाबला भारत में खेला जाएगा। 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में सीमित ओवरों की दो सीरीज खेलेगी। शुरुआत में दो टी20 इंटरनैशनल मैच होंगे। इसके बाद 2 मार्च से पांच वनडे इंटरनैशनल मैच खेले जाएंगे। इस दौरे को वर्ल्ड कप का वॉर्मअप समझा जा रहा है। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम आखिरी बार सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। भारत न हाल ही में तीन ODI मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से हराया था।
तारीख | मैच | मैदान | समय |
24 फरवरी, 2019 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टी20 | एसीए,वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम | शाम 7:00 बजे |
27 फरवरी, 2019 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी20 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | शाम 7:00 बजे |
02 मार्च, 2019 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे इंटरनैशनल | राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम, हैदराबाद | दोपहर 1:30 बजे |
05 मार्च, 2019 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे इंटरनैशनल | विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन, नागपुर | दोपहर 1:30 बजे |
08 मार्च, 2019 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे इंटरनैशनल | जेएससीए इंटरनैशनल स्टेडियम, रांची | दोपहर 1:30 बजे |
10 मार्च, 2019 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा वनडे इंटरनैशनल | पंजाब क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, मोहाली | दोपहर 1:30 बजे |
13 मार्च, 2019 | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पांचवां वनडे इंटरनैशनल | फिरोजशाह कोटला, दिल्ली | दोपहर 1:30 बजे |