मुंबई: फिल्म जगत में आज फिल्म निर्माता विनोद बच्चन के सितारे बुलंद हैं पिछले कुछ वर्षों से लगातार उनकी फिल्में दर्शकों के बीच अनोखी छटा बिखेर रही हैं। उनकी फिल्मों को निरंतर मिल रही कामयाबी से प्रेरित होकर तमाम संस्थाएं उन्हें बढ़-चढ़कर सम्मानित करने के लिए भी आगे अाई हैं।हाल ही में मुंबई के बर्फी वाला हॉल में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से संपन्न कराए गए कार्यक्रम फिल्म एंड मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड के तहत फिल्म निर्माता विनोद बच्चन को बेस्ट फिल्म निर्माता ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया विनोद को यह अवार्ड मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरुण शर्मा दैनिक हिंदी समाचार पत्र दोपहर का सामना के संपादक अनिल तिवारी व मूबू टीवी के फाउंडर एवं निर्देशक मनीष श्रीवास्तव के हाथों दिया गया। देश के तमाम प्रांतों से भारी तादाद में आए मीडिया कर्मियों व फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों के बीच विनोद को मिले सम्मान से विनोद काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि मैं फिल्म दर्शकों को बेहतरीन सिनेमा देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।उसके लिए मैं और मेरी टीम दिन रात कड़ी मेहनत करती है। जिस तरह की सफलता हमारी फिल्मों को अब तक मिली है उससे हम खुश हैं। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं आगे भी दर्शकों को बेहतरीन सिनेमा दे सकूं।इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणों में प्रमुख तः फिल्म सिटी के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री माननीय अमरजीत मिश्रा व उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।आपको बता दें कि यह कार्यक्रम मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मुंबई में पहली बार आयोजित किया गया। इससे पूर्व संस्था व उसके अध्यक्ष अरुण शर्मा इस तरह के कार्यक्रमों को अपनी संस्था के द्वारा दिल्ली में निरंतर 13 वर्षों से कराते आ रहे हैं। मुंबई की धरती पर पहली बार में ही इस कार्यक्रम को मिली अपार सफलता से संस्था के अध्यक्ष अरुण शर्मा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने घोषणा की है कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन उनकी संस्था मुंबई में प्रतिवर्ष करती रहेगी।