मुंबई : गोखले ब्रिज हादसे के बाद मुंबई उपनगरीय रेल के ऊपर से गुजरने वाले लगभग सभी ब्रिज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोअर परेल के डिलायल रोड ब्रिज को खतरनाक पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। अब इस ब्रिज को रेलवे के हिस्से से 11 घंटे का ब्लॉक लेकर हटाया गया है। 250 मैट्रिक टन भार उठाने वाली 4 उच्च क्षमता वाली क्रेन, 100 मैट्रिक टन भार उठाने वाली 1 क्रेन और इसी तरह की दूसरी क्रेनों की सहायता से ऐतिहासिक डिलायल रोड ब्रिज पूरी तरह से हटा लिया गया। ब्रिज के एक-एक भाग को काटने के लिए तकरीबन 80 मिनट समय लगा। 20 गैस कटर, 5 टावर वैगन और 40 प्रशिक्षित स्टाफ की सहायता से ये काम पूरा हुआ। इनकी मदद के लिए 100 अन्य श्रमिक तैयार थे, जिन्हें 20 इंजिनियर और अफसर मॉनिटर कर रहे थे। 15 से 25 मीटर लंबे गर्डर को हटाने के लिए 250-400 मैट्रिक टन भार उठाने वाली क्रेन लगाई गई। 11 घंटे का ब्लॉक लेकर इस पूरे काम को अंजाम दिया गया।
डिलायल रोड ब्रिज तोड़ने का काम शनिवार रात 10 बजे से शुरू कर दिया गया। इस दौरान चर्चगेट से दादर के बीच ट्रेनों का ऑपरेशन पूरी तरह से बंद था। 205 लोकल सेवाएं और लंबी दूरी की 23 ट्रेनें रद्द की गई। ब्लॉक के दौरान बेस्ट परिवहन द्वारा अतिरिक्त सेवाएं चलाई गईं।
3 फरवरी रद्द एक्सप्रेस ट्रेनें
1. मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात एक्सप्रेस
2. मुंबई सेंट्रल-वलसाड फास्ट पैंसेंजर
3. वलसाड-मुंबई सेंट्रल फास्ट पैसेंजर
4. अहमदाबाद-वलसाड गुजरात क्वीन एक्सप्रेस
5. इंदौर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस
3 फरवरी को बोरीवली स्टेशन पर रोकी जाने वाली ट्रेनें
1. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल पैसेंजर
2. अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेंपल मेल
3. इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस
4. ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल
5. जयपुर मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस
दादर स्टेशन पर रोकी जाने वाली ट्रेनें
1. वडोदरा-मुंबई सेंट्रल वडोदरा एक्सप्रेस
2. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल गुजरात मेल