नई उमंग आस्था के संगः शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी
डोंबिवली। तेरापंथ धर्मसंघ के सरताज आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी एवं साध्वीवृंद के मंगल सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल डोबिंवली ने उमंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभशुरुआत साध्वी श्रीजी ने नमस्कार महामन्त्रोंच्चार से हुआ। मंगलाचरण महिला मंडल ने प्रेरणा गीत पर प्रस्तुती देकर किया। महिलामंडल संयोजिका सरोजजी सिघंवी ने सभी का स्वागत किया।
साध्वीश्री संचितय़शाजी ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा आस्था के नंदनवनन में भ्रमण करने के लिए विनम्रता व सर्मपण भाव ज़रूरी है। गुरुवचनों में आस्था रखने वाला सफलता को हासिल कर सकता है। साध्वी श्री रक्षितयशाजी में मधुर स्वर लहरियों से “जागो बहनों तुमसे ही जागेगा हिंदुस्तान है” गीत का संगान किया। साध्वीश्री शकुन्तलाकुमारीजी व जाग्रतप्रभाजी ने “दस का दम” प्रतियोगिता करवाई।
शासनश्री साध्वी सोमलताजी ने ओजस्वी वाणी में महिला मंडल को प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए कहा-महिलामंडल की बहनें समयानुकूल नवीन नवीन कार्यक्रमों व कार्यशालाएँ के माध्यम से स्वयं के जीवन के साथ-साथ सम्पूर्ण राष्ट्र के नक़्शे में भी सुदंर रंग भर रही है। आपने क्रांतिकारी आचार्य श्री तुलसी के अवदानों की चर्चा करते हुए कहा गणाधिपति गुरुदेव द्वारा प्रदत्त अवदानों में एक था नारी उत्थान का अवदान उन्होनें सोई हुई नारी को जाग्रत करके उसे इस स्टेज पर पहुँचाया। आपने कहा नारी अबला नही सबला है। वह सृष्टि की सृजनहार है। उसमें दिव्य शक्ति है। वह अपनी शक्ति का प्रयोग कर पत्थर को भी पानी बना सकती है और पानी को भी पत्थर बना सकती लेकिन ऐसा दुरुह कार्य करने में वह सफल तब होती है जब सम दम ख़म और नम इन चार सूत्रों का आत्मसात कर लेती है। सम यानि समता का कवच पहनकर दम यानि संयम के आभूषणों से सुशोभित होकर ख़म यानि मैत्री का दीप कर में लेकर सम्पूर्ण मानव जाति के साथ नम्रता का व्यवहार कर अपनें जीवन को खुशहाल बना सकती है। आपने कहा नई उंमग नई ऊर्जा व आस्था के संग कार्य करने वाला कभी असफल नही हो सकता। फ़रवरी महिनें में मेगा हैल्थ मंथ पर 10फरवरी को कैंसर प्रशिक्षण व चेकअप कैंप 14फरवरी को 4स्कुल के बच्चों का डेंटल चेकअप कैंप एवं 28फरवरी को हिमोग्लोबिन व कैल्शियम चेकअप कैंप का आयोजन कर रहे। मुंबई कार्यकारिणी व उत्साही कर्मठ जागरुक बहनों की गरिमामयी उपस्थिती रही। कुशल संचालन जुली मेहता व आभारज्ञापन सहसंयोजिका रश्मी बड़ाला किया।
डोंबिवली में महिला मंडल ने किया ‘उमंग’ कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment