नई दिल्ली:भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को भारत सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड देने की घोषणा की है। छेत्री देश के छठे फुटबॉल खिलाड़ी होंगे, जिन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। भारत सरकार ने शुक्रवार (25 जनवरी) को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा की। इस लिस्ट में छेत्री एकमात्र फुटबॉल खिलाड़ी हैं। यह अवॉर्ड खेल में सराहनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, छेत्री से पहले दिवगांत गोस्तो पॉल, दिवंगत साइलेन मन्ना, पी.के. बनजीर्, चुनी गोस्वामी और बाइचुंग भूटिया को यह अवॉर्ड मिल चुका है।
छेत्री को अवॉर्ड मिलने पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा, “मैंने जितने फुटबॉल खिलाड़ी देखे हैं, उनमें से छेत्री सबसे संजीदा और एकाग्रता के साथ खेलने वाले खिलाड़ी हैं। मैं 15 साल से उन्हें अपनी आंखों के सामने आगे बढ़ते हुए देख रहा हूं। वह इस दौरान बेहद पेशेवर रहे।”
पूर्व कप्तान ने कहा, “उन्होंने जो हासिल किया है वह कड़ी मेहनत का नतीजा है। वह हमेशा जानते थे कि वह क्या चाहते हैं इसलिए वह एक खिलाड़ी के तौर पर उभरने में सफल हुए।”
छेत्री ने हाल ही में अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में अजेर्ंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी को पछाड़ा है। उन्होंने संयुक्त अरब अमिरात में खेले गए एएफसी एशियन कप में थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में मेसी के 65 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। छेत्री के नाम कुल 67 गोल दर्ज हैं।
पद्मश्री हासिल करने वाले छठे फुटबॉल खिलाड़ी होंगे सुनील छेत्री
Leave a comment
Leave a comment