गुरुग्राम:हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार सुबह एक हादसा हो गया। यहां के उल्लावास गांव में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। इमारत में बताया जा रहा है कि करीब आठ लोग दबे हुए हैं। हादसे के बाद से ही बचाव कार्य जारी है।
बचाव अभियान में एनडीआरएफ की तीन टीमें घटनास्थल पर पहुंची हैं। राहत अभियान में बुलडोजर की भी मदद ली जा रही है।
जानकारी के अनुसार, इमारत गिरने से आस पड़ोस में जोर की आवाज हुई। इस वजह से आस पड़ोस के लोग जग गए। इसके बाद बाद पुलिस को सूचना दी गयी। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग उल्लावास निवासी दयाराम की है। बिल्डिंग में बुधवार को चौथी मंजिल पर लैंटर डाला गया था। उसी के बाद बिल्डिंग गिरी है।
गुरुग्राम: 4 मंजिला इमारत ढहने से करीब 8 लोग दबे
Leave a comment
Leave a comment