निर्माता नूपुर श्रीवास्तव, गिरीश तिवारी और आशुतोष सिंह रतन ने अपनी पहली फिल्म ‘ब्लैकबोर्ड वर्सेज व्हाइटबोर्ड’ का म्यूजिक लॉन्च अंधेरी के रहेजा क्लासिक क्लब में रखा गया था। फिल्म माइलस्टोन क्रिएशन्स और रतन श्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। जिसका निर्देशन तरुण बिष्ट ने किया है। इवेंट में रघुबीर यादव, अशोक समर्थ, धर्मेंद्र सिंह, अलिस्मिता गोस्वामी, पंकज झा, अवव्या शर्मा और मनु कृष्णा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर रघुबीर यादव ने संगीतकारों के साथ लाइव परफॉर्म भी किया। कार्यक्रम में ब्राइट आउटडोर के योगेश लखानी और अनुपम श्याम ओझा भी पहुंचे थे। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह और नूपुर श्रीवास्तव ने अपना जन्मदिन भी मनाया। एकता जैन ने म्यूजिक लॉन्च का इवेंट होस्ट किया। ट्रिनिटी फिल्म्स के निलय पाण्डे फिल्म के वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूटर हैं।