नई दिल्ली:दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने बुधवार को औपचारिक रूप से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर जाकर नई अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान पार्टी के जहां तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके पूर्व सहयोगी भी साथ दिखे। वहीं, जगदीश टाइटलर भी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले शीला दीक्षित ने कहा कि राजनीति चुनौतियों से भरी है, हम उसके ही आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों एक चुनौती हैं और हम मिलकर इन चुनौतियों का सामना करेंगे। आप के साथ गठबंधन पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि अजय माकन के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए पार्टी आलाकमान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीला दीक्षित को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि पूर्व विधायक हारुन यूसुफ, राजेश लिलोठिया और देवेंद्र यादव को प्रदेश में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति को लोकसभा चुनाव से जोडकर देखा जा रहा है। नई टीम के जरिए जहां पार्टी ने सामाजिक समीकरण बनाने की कोशिश की है।
शीला दीक्षित ने संभाली दिल्ली कांग्रेस की कमान, जगदीश टाइटलर भी रहे मौजूद
Leave a comment
Leave a comment