मुंबई। शुक्रवार को कांदिवली तेरापंथ भवन में मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में मुंबई कन्यामण्डल के एक विशेष रियालिटी शो ” just 3 days का ग्रांड फिनाले का आयोजन हुआ। कन्यामण्डल कमेटी मेम्बर ने मंगलाचरण गीतिका जागो कन्याओं जागो पर प्रस्तुति दी। मंगलाचरण गीतिका के संगान द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात हुई। मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बड़ाला ने कहा जो आप लोगो ने just 3 days तीन दिनों में सीखा है, वह अपने जीवन मे उतारने कि कोशिश करे। आप लोगो को सामाजिक रूप में विकास करना होगा। समय समय पर महिला मंडल इस तरह के आयोजन करते रहेगी। इसमें आप लोगो का सहयोग जरूरी होगा।
राष्ट्रीय कन्यामण्डल प्रभारी मधु देरासरिया ने कहा मेरे पास शब्द नही है । इस कार्यक्रम के बारे में बय्या करने के लिए । मुंबई जैसे महानगर में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, कि जहाँ लोग बहुत बिजी रहते है। 50 कन्याएं एक साथ तीन दिन तक एक साथ है, यह अपने आप मे सराहनीय है। आप लोगो के लिए महिला मंडल ने इतना बड़ा मंच कन्यामण्डल व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य कर रही है। सच मे महिला मंडल एक माँ की तरह कन्याओं का भविष्य को उज्ज्वल करने के लिए कार्य कर रही है, उनका भविष्य सुरक्षित हो।
अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल अध्यक्षा कुमुद कच्छारा ने कहा हमारी बेटियों के अंदर बहुत सी प्रतिभा छुपी है, उसको हमे सही दिशा में निखारना होगा। हमारी बेटियों को सपोर्ट करना होगा। हर माता पिता को अपनी बेटियों को सही राय दीजिए । जिसे उन्हें पारिवारिक जीवन मे कोई परेशानी न हो अपने जीवन की हर कठनाइयों को आसानी से पार कर ले। मीना कच्छारा आज का यह पल इतनी खुशियों को मै बय्या नही कर सकती हूँ। just 3 days में सभी ने हर टास्क को बखुबी निभाया है, आज यहां पर पहुंची है। सभी कार्यकारिणी के बिना यह कार्यक्रम सफल नही हो पाता। इन तीन दिनों में कन्याओं को आधुनिकता और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास पर ज्यादा जोर दिया गया है। इन मूल्यों को सभी को अपने जीवन मे उतारना है।
Just 3 days में पूरी मुंबई से 50 लड़कियों ने भाग लिया। तुलसी विला, भिक्षु विला, महावीर विला, महाप्रज्ञ विला, महाश्रमण विला, जिससे 5 ग्रुप में त्रिदिवसीय आवास में सभी लड़कियों को रचनात्मक , भावनात्मक व व्यक्तित्व विकास के कार्यो में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आध्यात्मिक एवं सामाजिक जीवन को किस तरह से व्यतीत करना है। कन्यामण्डल सह प्रभारी मानसी वागरेचा ने अपने विचारों में कहा just3 days कमेटी मेम्बर ने हमारे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत श्रम किया है, तब जाकर यह जस्ट 3 days कार्यक्रम सफल हुआ है। आनेवाली कन्याओं को किन- किन मापदण्डों पर खरा उतरना उसके बारे में जानकारी दी। कन्यामण्डल सह संयोजिका प्रीति बोथरा, सहसंयोजिका ध्रुवी मादरेचा , दीपांशी धोका, ने कन्याओं को J3D में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। J3D मिस परफेक्ट काजल गोखरू
1st रनरअप निधि सोलंकी
2nd रनरअप रिम्पल सिंघवी
मिस ऊर्जावान दिव्या बोलिया बेस्ट एक्टिंग स्किल्स निकिता जैन , प्राची परमार,
बेस्ट लर्निंग स्किल्स किंजल डांगी
बेस्ट डिसीजन मेकिंग स्किल्स नेहा सोलंकी
बेस्ट अडजेस्टिनग पर्सन दिशा दुगड़
बेस्ट कम्युनिकेशन स्किल्स गुंजन कोठारी
बेस्ट लीडरशिप स्किल्स एकता धोका
बेस्ट ग्रुप – तुलसी ग्रुप रिम्पल सिंघवी, रिंकू गेलड़ा, नेहा धोका, जिनल बेताल, कृति गोखरू, प्रेक्षा जैन, काजल गोखरू, कोमल सोनी, निकिता चोरडिया
बेस्ट चैंपियंस भीखन ग्रुप – डिम्पल लोढा, कल्पना चोरडिय़ा, इशिका जैन, विधि नवलखा, मेहक राठौड़, प्रेक्षा चोरडिया, खुशी चोरडिया, गुंजन कोठारी, वंशिखा कच्छारा इस अवसर पर कन्यामण्डल सह प्रभारी तरुणा बोहरा , मुंबई महिला मंडल मंत्री श्वेता सुराणा प्रकाश देवी तांतेड़, रचना हिरण, आशा बफना ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी।
सहमंत्री गीतांजलि बोथरा, पूर्व अध्यक्षा भारती कच्छारा , श्राविका गौरव सुशीला कच्छारा, मिस एशिया पिंकी राजगरिया ने अपने विचार रखे। मालाड संयोजिका गोमती मेहता, सह संयोजिका लीला परमार, मीना मादरेचा, पुष्पा सोलंकी, मालाड सभा अध्यक्ष दलपत बाबेल, कांदीवली सभा अध्यक्ष जवेरीमल नौलखा,अशोक कोठारी, जीवन विज्ञान अकेडमी महाराष्ट्र प्रभारी प्रीतम हिरण, मालाड युवक परिषद अध्यक्ष दिलीप चपलोत, मंत्री मनोज लोढा, की उपस्थिति रही। कन्यामण्डल कमिटी रिया चोरडिय़ा, दिव्या भंडारी, सेजल नाहर, हिनल बाफना, पायल सियाल, साक्षी मादरेचा, श्रेया चपलोत, भारती धाकड़, शिखा मेहता, शिखा बफना, किंजल मेहता, सुरभि , श्रेया बाफना, व दिशा सियाल का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। मंच का कुशल संचालन जुली मेहता, ज्योति डांगी, पूनम परमार, गुंजन( वाशी) ने एवं आभार ज्ञापन कन्यामण्डल सह प्रभारी प्रीति बोथरा ने किया। मालाड तेयुप मंत्री मनोज लोढा एवं तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन का पूरा सहयोग रहा।
मुंबई कन्यामण्डल के रियालिटी शो ” just 3 days का ग्रांड फिनाले संपन्न
Leave a comment
Leave a comment