मुंबई। तेरापंथ सामाज मालाड का 17 वॉ स्नेह सम्मेलन रविवार को एस्सेल वर्ल्ड में आयोजित किया गया सिरोहिया परिवार के द्वारा मंगलाचरण गीतिका से कार्यक्रम की शुरुवात हुई। मालाड महिला मण्डल की बहनो ने स्वागत गीतिका का संगान की किया। तेयुप अध्यक्ष दिलीप चपलोत एवं महिला मंडल संयोजिका ने स्वागत भाषण की प्रस्तुति दी।
दलपत बाबेल ने कहा बहुत खुशी होती है, इतनी संख्या में लोग स्नेह सम्मेलन में उपस्थित है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। मेट्रो सिटी में सभी बहुत बिजी होते है। साल में एक बार सभी लोगो से मिलना होता है। आज तक जितने भी सम्मेलन हुए है, सभी मे से आज बहुत अच्छी उपस्थिति है। ऐसे कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं को श्रम लगता है, तब जाकर ऐसा स्नेह सम्मेलन होता है। संजय बोराडिया, अशोक बाफना, ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला के बच्चो ने जिम्नास्टिक बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। कन्यामण्डल ने बहुत रोचक तरीके से लघु नाटिका के द्वारा पिता और पुत्र के नाजुक रिश्ते को लोगो के समक्ष रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आचार्य भिक्षु को समर्पित भिक्षु भजन संध्या का आयोजन हुआ । जिसमें चुनौती और आकांक्षा नाहर सिस्टर ने किया। अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के प्रायोजक परिवार बावलास निवासी रोडादेवी चांदमल सिरोहिया परिवार के पुखराज , अलका, तनिष्का, गुन, चयन सिरोहिया रोशनलाल , सुरेश कुमार, उदयलाल ,गौतम सिरोहिया, थे।
इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अध्यक्ष दलपत बाबेल, मंत्री संजय मुणोत, प्यारचन्द मेहता, रोशन डागलिया ,भवर बापना,भेरुलालजी चपलोत, उत्तमचन्द लोढा, भीमराज कच्छारा, रतन लोढा, ललित लोढा, तेरापंथ महिला , मंडल संयोजिका गोमती मेहता, सह संयोजिका लीला परमार, मीना मादरेचा, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष दिलीप चपलोत, मंत्री मनोज लोढा , भरत लोढा, राजेन्द्र मुथा, महेश मेहता राकेश बापना,अजय डांगी, कमलेश कच्छारा, प्रकाश चोरडिया, मुकेश चोरडिया, बसंतीलाल धोका, हस्ती भंडारी, सुरेश धोका, प्रवीण धोका, सन्दीप राठौड़, प्रकाश सांखला, ललित राठौड़, सुभाष बाफना, मेहुल बाफना, पारस मेहता, रमेश टुकलिया, राजेश बाफना,, प्रमोद मुणोत, रोशनलाल मेहता, बाबुलाल दुगड़, ललित लोढा, ललित डागलिया, सुभाष बाफना, अनिल चोरडिया, अशोक बाफना, ज्ञानचंद बाफना, ललित बाफना, देवेंद्र कावडिया, गौतम भंडारी, भगवती बाफना, रमेश सोलंकी, शांति धोका, अशोक धाकड़, चेतन बाबेल, रोशन मेहता, कांदिवली सभा अध्यक्ष जवेरीमल नौलखा, तेयुप अध्यक्ष विनोद डागलिया, मंत्री अशोक कोठारी, विनोद कोठारी, अभिषेक चपलोत, मनसुख धींग की उपस्थिति रही। मंच का कुशल संचालन राजेंद्र मुणोत एवं आभार ज्ञापन अनिल चोरडिया ने किया।