मुंबई। मुम्बई के मातृभुमि आमेट में त्रिदिवसीय सम्मेलन आमेट मित्र मंडल के अध्यक्ष सुधीरजी साँखला के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जिसमें आमेट महिला मंडल मुम्बई की सक्रिय भूमिका रही। मंडल की अध्यक्षा CA मोनिका लोढ़ा के नेतृत्व और मंत्री अंजु चौधरी के निर्देशन में पूरी टीम ने विभिन्न कार्यक्रमों में समय-समय पर अपनी सेवाएं दी।
सम्मेलन के प्रथम दिन माँ-बेटी प्रदर्शनी का उदघाटन आमेट महिला मंडल मुम्बई के हाथों से हुआ। यह संस्था महिलाओं के विकास के लिए काम करती है।
श्रीमती विमलादेवी अर्जुन जी चौधरी द्वारा निर्धारित कैंसर टेस्ट कैम्प में कुल 155 टेस्ट हुए। कैंसर टेस्ट की पूरी व्यवस्था मंडल की बहनों ने संभाली, जिसमें सरोज डांगी, रिंकु डांगी, ललिता डांगी, विमला हिरण, आशा सिंघवी व सिद्धि डांगी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
छप्पन भोग की भव्य शोभायात्रा में भगवती हिरण, ललिता लोढ़ा, लक्ष्मी कच्छारा, विमला चौधरी, लाड़जी डांगी, पुष्पा गेलड़ा, कंचन बम्ब, सुधा छाजेड़, निर्मला छाजेड़, किरण लोढ़ा, अंजना रांका, कुसुम सूर्या आदि बहनें सम्मिलित हुई। रैली की व्यवस्था में ज्योति बाफना, मीना साँखला, अरुणा चोरडिया, सीमा साँखला, कुसुम चंडालिया ने अपना सहयोग दिया।
रात्रिकालीन केसरिया बालम कार्यक्रम की शुरुआत बहनों ने स्वागत मंगलाचरण से की। तत्पश्चात कन्यामण्डल ने राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। मंडल अध्यक्षा मोनिका लोढ़ा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सभी का स्वागत किया।
सम्मेलन के दूसरे दिन आमेट विद्या निकेतन स्कूल के हॉल का उदघाटन रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में आमेट महिला मंडल मुम्बई के हाथों से हुआ, जिसमें ललिता सुभाष जी डांगी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।मुख्य अतिथि आमेट के लाडले विधायक श्री सुरेंद्र सिंह जी राठौड़ ने आमेट महिला मंडल मुम्बई द्वारा किये गए विभिन्न रचनात्मक कार्यों की भूरी भूरी प्रसन्नता व्यक्त की । राजसमंद की विधायक श्रीमती किरण जी माहेश्वरी ने महिला मंडल को सहयोग की भावना व्यक्त की ।
दोपहर में आमेट महिला मंडल के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में एक वीडियो दिखाया जो मंडल के 25 वर्षों के सफर पर आधारित था। महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम मेहंदी, नेल आर्ट, टेटू, मैजिशियन, बलून शूटिंग आदि रखे गए। आमेट महिला मंडल मुम्बई की बहनों ने मंगलाचरण व ड्रामा की प्रस्तुति दी और कन्यामण्डल ने राजस्थानी नृत्य की। कार्यक्रम का संचालन श्वेता लोढ़ा ने किया।
रात्रिकालीन कार्यक्रम कवि सम्मेलन में आमेट कन्यामण्डल मुम्बई ने कव्वाली की प्रस्तुति दी साथ ही एक अनोखे अंदाज में सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया।
सम्मेलन के तीसरे दिन सुबह किरण जी माहेशवरी विधायक(राजसमंद) के साथ विशेष चर्चा का अवसर मिला, जिसमें मंडल अध्यक्षा ने महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष जोर दिया। मेवाड़ स्तरीय सम्मान समारोह की शुरुआत आमेट महिला मण्डल मुम्बई के मंगलाचरण से हुई।
दोपहरकालीन सत्र का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वीटी लोढ़ा ने किया। मंडल की अध्यक्ष CA मोनिका लोढ़ा व मंत्री अंजु चौधरी ने उन सभी बहनों का सम्मान किया जिन्होंने पूरे कार्यकाल में अपनी सेवाएं देकर मंडल की प्रगति में सहयोग दिया।
मंडल अध्यक्षा ने अपने वक्तव्य में सभी का आभार प्रकट किया। मंडल की मंत्री ने अपने प्रतिवेदन में द्विवर्षीय कार्यकाल की समस्त गतिविधियों की जानकारी दी।कोषाध्यक्ष सुमित्रा हिरण व सहकोषाध्यक्ष सरोज डांगी ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मंडल अध्यक्षा ने सबसे करबद्ध क्षमायाचना करते हुए पूरी कमिटी को निरस्त किया और चुनाव-मनाव द्वारा मंडल की बागडोर नई अध्यक्षा निर्मला चंडालिया व मंत्री विमला हिरण ने संभाली।
रात्रिकालीन कार्यक्रम में गरबा व डाँडिया का आयोजन किया गया। इसी दौरान सभी तपस्वी भाई-बहिनों व होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
तीनों दिन की भोजन व्यवस्था में कमला सुराणा, शांता चौधरी, शांता लोढ़ा लीला बाफना, अनिता वनाक्या, सीमा कोठारी, मीरा चौधरी, ममता मेहता, संगीता चंडालिया,सुनिता हिरण, सरोज चौधरी,सुमन कोठारी, बसंती चंडालिया, सुख्या माण्डोत, पवन माण्डोत, नीतु दुगड़, वंदना बाफना व सीमा चोरडिया का पूरा सहयोग रहा।
मंगलाचरण की तैयारी में सारिका बाफना, दिलखुश छाजेड़,प्रमिला सूर्या व रुचिता चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
कन्यामण्डल प्रभारी कंचन बम्ब, सहप्रभारी रुचिता चौधरी, कन्यामण्डल संयोजिका रिंकु गेलड़ा, सहसंयोजिका आरती डांगरा, हिनल बाफना, पायल चंडालिया, प्रतीक्षा राठौड़,रित्तिका सिंघवी, कोमल गुगलिया, डिम्पल लोढ़ा, दिव्य चोरडिया, कीर्ति चोरडिया व हर्षिता चोरडिया का सराहनीय सहयोग रहा।
आमेट में आमेट महिला मंडल द्वारा स्कूल में हाल का निर्माण
Leave a comment
Leave a comment