- महेश मांजरेकर, प्रशांत नारायणन ,संजय मिश्रा, नीरज चौहान ,भूमिका गुरुंग और अनुष्का चौहान की प्रमुख भूमिका
महेश मांजरेकर, संजय मिश्रा, भूमिका गुरंग, ज़रीना वहाब, प्रशांत नारायणन, नीरज चौहान और अनुष्का चौहान सहित कई प्रतिभाशाली कलाकारो से सजी फिल्म द सीक्रेट ऑफ देवकाली का टीज़र मुम्बई में जागरण फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया। निर्माता निर्देशक नीरज चौहान की जल्द रिलीज़ होने वाली फ़िल्म का टीज़र काफी प्रभावी है और जानवरों और प्रकृति से प्रेम करने का सन्देश देती है। टीज़र लॉन्च के अवसर पर नीरज चौहान, अनुष्का चौहान, फ़िल्म लेखिका नेहा सोनी सहित फ़िल्म से जुड़ी टीम उपस्थित रही।

उन्होंने आगे कहा कि जागरण फिल्म फेस्टिवल जैसे महत्वपूर्ण प्लेटफार्म पर अपनी फिल्म के टीज़र को लॉन्च करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। जिस तरह यहां दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली वो हिम्मत बढाने वाली है। लोगों में फ़िल्म को लेकर उत्सुकता जग गई है।
जहां तक फ़िल्म द सिक्रेट ऑफ देवकाली की स्टोरीलाइन की बात है, यह एक रहस्य की कहानी है और इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए देवी स्वयं माधव को माध्यम के रूप में इस्तेमाल करती हैं। यह देवकाली गांव की कहानी है जहां दो समुदाय के लोग रहते हैं एक जो अहिंसा को मानता है और एक जो हिरण के शिकार का आरोपी है। देवकाली गांव में एक मान्यता है कि जब भी कोई मासूम जीव को टॉर्चर करता है, माता खुद जन्म लेती है और दुष्टों का नाश करती है। जब अत्याचार हद से बढ़ जाता है तो माधव के रूप में देवी जन्म लेती है ताकि दुष्टों को खत्म कर सके। यह कहानी एक ऐसे अभिशाप की है जिसके कारण देवकाली गांव में पिछले 25 वर्षों से किसी लड़की की शादी नहीं हुई।
चौहान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फ़िल्म में निर्देशक नीरज चौहान ने माधव त्यागी की प्रमुख भूमिका निभाई है। वहीं नित्या का किरदार निभा रही अनुष्का चौहान भी इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली फ़िल्म है। फ़िल्म में सनातन धर्म, संस्कृति और जीवों से प्यार करने का सन्देश दिया गया है। इसकी कहानी और प्रस्तुतिकरण काफी अनोखा है।
फ़िल्म का निर्माण नीरज चौहान, प्रिंस चैहान ने किया है।मथुरा, वृंदावन, सूरत जैसी मनोरम लोकेशन पर फिल्माई गई यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर क्या बवाल मचाती है, यह देखना रोचक होगा। फ़िल्म १८ अप्रैल को सिनेमा गृहों में रिलीज होगी।