अहमदाबाद। BJP का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 21 एवं 22 दिसंबर को अहमदाबाद में संपन्न हुआ। पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में, अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल को मिला मिशन स्वच्छता से जुड़े डाटा और हस्ताक्षर युक्त फॉल को प्रदर्शित करने का मौका। साथ ही सरकार की “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, स्किल इंडिया, सुकन्या, शौचालय निर्माण, उज्ज्वला जैसी योजनाओं को कन्याओं ने नृत्य नाटिका के रूप में पेश किया। प्रस्तुति को उपस्थित BJP की राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय विजयाजी राहटकर,देशभर से आई कैबिनेट मिनिस्टर्स, MLA ,Mayor ,MP, नगर सेवक ऐसी 5000 से अधिक महिलाओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम का मंचन अहमदाबाद, मुम्बई, सूरत, उधना, लिम्बायत, गांधीधाम , चेन्नई, पर्वत पाटिया और राजस्थान की कन्याओं ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा, ट्रस्टी कनकजी बरमेचा,पूर्व महामंत्री सुमनजी नाहटा, कन्यामण्डल प्रभारी मधुजी देरासरिया, सह प्रभारी तरुणाजी बोहरा, सदस्य अदितिजी सेखानी एवं निधीजी सेखानि की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस स्वर्णिम अवसर प्रदान करने हेतु पूर्व महामंत्री सुमनजी नाहटा का बहुत बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम को प्रशंसनीय रूप देने के लिए चेनई से सुश्री याशिका खटेड का भी हार्दिक आभार। अहमदाबाद महिला मंडल की अध्यक्षा रेखाजी कोठारी,चाँदजी ,लाड़जी, प्रतिक्षाजी,हेमलताजी ,सुश्री दिव्या एवं पूरे अति जागरूक महिला मंडल एवं कन्यामण्डल ने कुशल मेजबानी कर कार्यक्रम को सफल बनाया। श्रीमती मंजू गेलड़ा, चेन्नै ने फेसबुक लाइव प्रसारण किया। 21 दिसंबर को अ. भ. ते. क. म. में प्रस्तुति देने सहभागी बनें मुंबई से मुंबई कन्या मंडल से सहप्रभारी श्रीमती प्रीति बोथरा , मानसी वागरेचा, सहसंयोजिका दीपांशी धोका, ध्रुवी मद्रेचा और उनकी टीम: हिनल, पायल, दिशा, साक्षी, रिया, दिव्या, श्रेया।
BJP के दिग्गजों को बनाया “मिशन स्वच्छता” का हिस्सा
BJP राष्ट्रीय महिला अधिवेशन के दूसरे दिन, 22 दिसंबर को जन जन तक पहुंचा अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल का “मिशन स्वच्छता”। BJP की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा – श्रीमती विजयाजी राहटकर, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्षा – श्रीमती तमिल ईसाई, श्रीमती गौरी, आंध्र प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – श्रीमती कुरूंदेश्वरी, मंच संचालक श्रीमती ज्योति, गुजरात की एजुकेशनल मिनिस्टर काउंसिल से श्रीमती वसुबेन त्रिवेदी सहित तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश के MP ने फॉल पे हस्ताक्षर कर मिशन स्वच्छता पे अपनी भागीदारी दर्ज की। इनमें से कईयों ने interview के माध्यम से मिशन को सराहा और मोदीजी के सपनों को आगे ले जाने हेतुमुंबई कन्या मंडल से सहप्रभारी श्रीमती प्रीति बोथरा , ध्रुवी, हेतल, दिशा, शिखा, श्रेया मिशन की गूंज उधर पधारे 20,000 महिलाओं में इतनी तेज़ थी कि कन्या मंडल को प्रधानमंत्री मोदीजी के वक्तव्य के दौरान VIP PREMIUM row में देशभर की पार्लियामेंट मेंबर्स और दिग्गजों के साथ आगे बैठने का मौका मिला। नरेंद्र मोदीजी के ऑफिशियल फेसबुक और ट्विटर पर आने के साथ साथ कन्या मंडल के मिशन स्वच्छता का कवरेज अनेक मीडिया चैनल पर हुआ। DD NEWS, TV9 गुजराती ने भी मिशन को इंटरव्यू से कवर किया। इस मौके को प्रदान करने हेतु अ.भा.ते.म.मं की पूर्व महामंत्री श्रीमती सुमन नाहटा को अनेकानेक आभार। कन्या मंडल चेन्नई से याशिका खटेड, मुंबई कन्या मंडल से सहप्रभारी श्रीमती प्रीति बोथरा, ध्रुवी, हेतल, दिशा, शिखा, श्रेया, पायल, साक्षी ने इस अभूतपूर्व कार्य को सफल बनाया।