मुंबई। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षा कल्याण वर्ष के उपलक्ष में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र एवं प्रेक्षा वाहिनी द्वारा प्रेक्षाध्यान की सघना साधना की 27 वीं सुन्दर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
दिनांक 29 जनवरी 2025 को सायं 3-30 बजे से 5-15 बजे तक श्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी गार्डन अशोक नगर कांदिवली मुंबई में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र एवं प्रेक्षा वाहिनी कांदिवली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया।
त्रिपदी वंदना मंगल भावना श्रीमती विमला देवी दुगड़ ने करवायी। प्रेक्षा प्रशिक्षिकाओं ने प्रेक्षा गीत का संगान किया। कायोत्सर्ग का आध्यात्मिक आधार पर वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती विमलादेवी दुगड का हुआ। कायोत्सर्ग का वैज्ञानिक आधार पर वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने अपनी सुंदर अभिव्यक्ति दी। कायोत्सर्ग प्रयोग वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड द्वारा करवाया गया।
विशेष बात यह रही अधिकतर लोगों ने खड़े-खड़े उत्तम कायोत्सर्ग किया। लगभग 28 बहिनों की उपस्थिति रही।
प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र एवं प्रेक्षा वाहिनी द्वारा प्रेक्षाध्यान की सघना साधना की 27 वीं सुन्दर कार्यशाला का आयोजन

Leave a comment
Leave a comment