मुंबई। कांदिवली महिला मंडल की पिकनिक का ग्रेट एस्केप में 10 जनवरी शुक्रवार को सफल आयोजन विभा जी श्रीश्रीमाल की अध्यक्षता में सानंद संपन्न हुआ।
पिकनिक का शुभारंभ सुबह 7:00 बजे गाते गुनगुनाते हुए कांदिवली तेरापंथ भवन से बस द्वारा हुआ। वहां से लोढ़ा धाम पहुंचकर सभी ने दर्शन किए एवं वहां पधारे स्थानकवासी संप्रदाय के चारित्र आत्माओं के दर्शन एवं मंगल पाठ का श्रवण करके सभी ग्रेट एस्केप पहुंचे। सभी ने खूब धमाल मस्ती की। सुबह ब्रेकफास्ट, दोपहर को लंच, शाम को हाई टी एवं फूल डे के लाइव काउंटर पर सभी ने पूरा दिन स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
मशहूर एंकर सूरज तिवारी द्वारा सभी उम्र की बहनों को खूब रोचक गेम्स खिलवाए गए। कांदिवली महिला मंडल द्वारा गेम्स में जीतने वाली बहनों को आकर्षक गिफ्ट्स दिए गए एवं पिकनिक में पधारी सभी बहनों को रिटर्न गिफ्ट्स दिए गए। अथक प्रयास करके इस पिकनिक को सफल बनाने हेतु प्रचार प्रसार मंत्री मधु जी श्यामसुखा का सम्मान किया गया। मंत्री नीतू दूगड़ का विशेष सहयोग रहा। खूब सारी मीठी यादें संजोकर सभी बहनें रात 8:00 बजे बस द्वारा कांदिवली पहुंची।
कांदिवली महिला मंडल का पिकनिक ग्रेट स्केप रिसोर्ट में संपन्न
Leave a comment
Leave a comment