मुंबई। प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र, अशोक नगर कांदिवली इंदिरा गांधी गार्डन में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
निःशुल्क सेवाएं सुश्री हस्ति भाभेरा एवं चंद्रकांत भाभेरा ने अपनी 5 घंटे की निशुल्क सेवाएं प्रदान की। मेडिकल चेकअप40 भाई-बहनों का मेडिकल चेकअप किया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज एवं पूरी बॉडी का चेकअप विशेष ऑटोमेटिक मशीन द्वारा किया गया।
प्रेक्षाध्यान केंद्रयह प्रेक्षा ध्यान केंद्र विश्व का माना हुआ केंद्र है, जो 28 वर्षों से निरंतर नियमित निशुल्क चलाया जा रहा है। वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड एवं श्रीमती विमला देवी दुगड की सेवा न केवल सराहनीय है, बल्कि अनुकरणीय है।
आचार्य श्री महाश्रमण जी का आशीर्वाद
आचार्य श्री महाश्रमण जी की दुगड दंपति पर असीम अनुकंपा और आशीर्वाद हमेशा बरसता रहता है। समय-समय पर परम पावन गुरुदेव ने अपने प्रवचनों में दुगड दंपति का उल्लेख किया है, जो उनकी सेवा और समर्पण की सराहना करता है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।
सम्मान एवं अभिनंदन
सुश्री हस्ति व चंद्रकांत भाभेरा का माल्यार्पण शाल्यार्पण से दुगड दंपति ने स्वागत व अभिनन्दन किया।